Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Weather Alert: छत्तीसगढ़ में दो दिन और बरसेगा पानी, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Share:
Weather Alert: विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि जारी है. ऐसे में लोगों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी में भी आज फिर बादल बरस सकते हैं. मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके बाद 9 अक्टूबर को फिर से मिजाज बदलेगा. Korba Medical College: ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मामला

यहां हुई बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई स्थानों और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. नारायणपुर और फरसगांव में 6 सेमी बारिश हुई. साथ ही हरदीबाजार में 5 सेमी, मूंगेली, धनोरा, मना-रायपुर और देवभोग में 4 सेमी पानी गिरा. वहीं रायपुर शहर, अमलीपदर, नगरी और राजिम में 3 सेमी तक वर्षा हुई. वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बारिश कराने वाली गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20°N/69°E से होते हुए झांसी और शाहजहांपुर तक पहुंच चुकी है. वहीं पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है.

CG Weather Update : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आसमान सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बादल गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. मंगलवार को तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की मुलाकात, राज्योत्सव समापन समारोह का दिया न्योता

मानसून विदाई को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई फिलहाल संभावित नहीं है. अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बारिश को लेकर मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचीभोटला ने जानकारी दी कि अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई संभावित है. लेकिन बस्तर संभाग में 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में भी बारिश की स्थिति में 4,5 दिनों के बाद कमी आने की आशंका है लेकिन मानसून की विदाई को लेकर मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचीभोटला ने कहा कि मानसून की विदाई फिलहाल संभावित नहीं है, बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts