Mon, 10 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Women Kabaddi World Cup : कबड्डी स्टार संजू देवी पर गर्व जताया अरुण साव ने, कहा- हमारी बेटी ने बनाया राज्य का नाम रोशन

Vishva News / Thu, Nov 27, 2025 / Post views : 13

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ की उभरती कबड्डी स्टार संजू देवी ने बांग्लादेश में 17 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित 2nd Women Kabaddi World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. इसी उपलब्धि के बाद आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उनके साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में खुशी और गर्व व्यक्त किया. Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में ई-KYC प्रक्रिया तेज, 69 लाख से अधिक हितग्राहियों के आधार विवरण पोर्टल में दर्ज

संजू देवी आज छत्तीसगढ़ की नई पहचान हैं: डीसीएम साव

डीसीएम अरुण साव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेटियों की कामयाबी पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि संजू का खेल प्रदर्शन हजारों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा. साव ने कहा-“सरकार खेल सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों से नई प्रतिभाओं को सामने लाने पर निरंतर काम कर रही है. आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ खेलों का बड़ा हब बनने जा रहा है.” Chaitanya Baghel Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की रिमांड बढ़ी, अब 10 दिसंबर तक जेल में रहेंगे

अकादमी ट्रेनिंग से वर्ल्ड कप तक का सफर

डीसीएम ने बताया कि बहतराई (बिलासपुर) में 2023 से हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और बालिका कबड्डी की आवासीय अकादमियां संचालित हो रही हैं, जहाँ सैकड़ों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं. जुलाई 2023 में शुरू हुई बालिका कबड्डी अकादमी में संजू देवी को उसी वर्ष प्रवेश दिया गया था. महज दो वर्षों में उन्होंने इंटर-यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया. जनवरी 2025 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में सफल प्रदर्शन के आधार पर संजू का चयन भारतीय टीम में हुआ. वर्ल्ड कप में उन्होंने थाईलैंड, बांग्लादेश, जर्मनी और युगांडा को हराकर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को मात दी, और फाइनल में संजू ने चीनी ताइपे को हराने में अहम भूमिका निभाई. इस मुकाबले में उन्होंने अकेले 16 अंक अर्जित किए. टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर उन्हें Most Valuable Player (MVP) चुना गया और 1,500 डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts