Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: खेत में सिंचाई करते वक्त करंट लगने से युवक और 12 साल के बच्चे की मौत

Vishva News / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 15

Share:
रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है, जहाँ आलू की फसल में पानी देते समय करंट लगने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 25 वर्षीय युवक और एक 12 वर्षीय किशोर शामिल है। यह सनसनीखेज घटना ग्राम मुड़पारा की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक निर्मल नागवंशी (25 वर्ष) पिता जगत राम नागवंशी और शिवा नागवंशी (12 वर्ष) पिता हेमसागर नागवंशी, कल 27 अक्टूबर को अपने खेत में आलू की फसल को पानी दे रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने डबरी से पानी निकालने के लिए पनडुब्बी मोटर पंप चलाया था, जिसके लिए बिजली का अस्थायी कनेक्शन किया गया था। CG में मॉब लिंचिंग: चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, दलित की मौत जानकारी के अनुसार, आलू के खेत में पानी सिंचाई के दौरान अचानक बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया। जैसे ही निर्मल नागवंशी उसे उठाने के लिए झुका, वह सीधे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और तड़पने लगा। इस दृश्य को देखकर शिवा नागवंशी उसे बचाने की कोशिश में बिना सोचे-समझे उसकी तरफ बढ़ा। लेकिन, अफसोस! शिवा भी करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ICC T20I रैंकिंग: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में किस टीम के पास है बढ़त? घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना के सही कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस भयावह और दुखद हादसे के बाद पूरे मुड़पारा गाँव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ दो जिंदगियां गंवा देने वाले इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts