Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: आकांक्षा कुमावत बनीं 'स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया', गोल्ड मेडल से देश का नाम किया रोशन

Vishva News / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 24

Share:
Rajasthan: जालौर जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब आहोर उपखंड के बावड़ी गांव निवासी आकांक्षा कुमावत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दिल्ली के फरीदाबाद में 7 से 11 जनवरी तक आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर्स इक्विप्ड और क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता 2025-26 में आकांक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किए और दो स्वर्ण पदक जीतकर ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया। GGU बिलासपुर में सनसनीखेज घटना: यूनिवर्सिटी मेस में रसोइए ने B.Tech छात्र के साथ किया खौफनाक कांड, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप प्रतियोगिता में आकांक्षा ने पावर लिफ्टिंग और इक्विप्ड बेंच प्रेस दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सब जूनियर गर्ल्स टीम का नेतृत्व कर रही आकांक्षा कुमावत ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में 77.5 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इस वर्ग में 72.5 किलोग्राम वजन उठाने का रिकॉर्ड था। इसके साथ ही आकांक्षा ने इक्विप्ड बेंच प्रेस स्पर्धा में भी 57 किलोग्राम भार वर्ग में 95 किलोग्राम वजन उठाकर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस श्रेणी में पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 87.5 किलोग्राम का था। दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही आकांक्षा को ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’ का खिताब प्रदान किया गया। अपनी इस उपलब्धि पर आकांक्षा ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल जालोर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन करना है। वे आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाना चाहती हैं। आकांक्षा ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच लोकेश कुमार और पूनम पूनिया को दिया। CG News: नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन में भीषण आग, एक के बाद एक गैस सिलेंडरों में धमाके से मचा हड़कंप आकांक्षा ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने करीब पांच वर्षों तक लगातार कड़ी मेहनत की है। इस दौरान उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला, जिसने हर चुनौती में आगे बढ़ने का हौसला दिया। आकांक्षा की इस ऐतिहासिक सफलता से जिलेभर में खुशी की लहर है और खेल जगत में उन्हें नई प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें