Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Ashwini Ganapathi: महिलाओं के आत्मविश्वास और जुनून की मिसाल, अश्विनी गणपति ने 'डीप जापान अल्ट्रा 100' रेस में रचा इतिहास

Vishva News / Thu, Dec 18, 2025 / Post views : 73

Share:
Ashwini Ganapathi: कर्नाटक की अश्विनी गणपति ने यह साबित कर दिया कि हौसला, जुनून और आत्मविश्वास के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। 39 वर्ष की उम्र में उन्होंने जापान की सबसे कठिन रेस “डीप जापान अल्ट्रा 100 (Deep Japan Ultra 100)” को 45 घंटे बिना सोए, बर्फीले पहाड़ों और कठोर मौसम के बीच 173 किलोमीटर दौड़ कर पूरा किया। सबसे खास बात है कि वह इस दौड़ को पूरा करने वाली एकमात्र गैर जापानी प्रतिभागी बनीं। अश्विनी गणपति ने न सिर्फ एक रेस जीती, बल्कि दुनिया को दिखा दिया कि महिलाएं जब ठान लेती हैं, तो असंभव को भी संभव बना सकती हैं। शराब घोटाले के बाद सख्ती: साय सरकार ने बदली रणनीति, अब नासिक नोट प्रिंटिंग प्रेस में छपेंगे होलोग्राम कौन हैं अश्विनी गणपति? अश्विनी जब स्कूल में थी तो फील्ड हॉकी खेला करती थीं। इस दौरान ही उन्हें अहसास हो गया था कि वह स्पीड से ज्यादा एंड्यूरेंस में बेहतर हैं। साल 2019 में अश्विनी ने अपनी पहली अल्ट्रा मैराथन रेस की। उन्होंने कर्नाटक में हुए 110 किलोमीटर की मलनाड अल्ट्रा में हिस्सा लिया तब उन्हें अहसास हुआ कि 100 किमी पार करने के बाद भी उनमें हिम्मत हैं। यहां से उन्होंने 100 मील का सफर तय करने का सपना देखना शुरू कर दिया। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड की मार, अगले 4 दिनों में तापमान 1–3 डिग्री तक गिरेगा आईटी सेक्टर में 9 साल के सफल करियर के बाद अश्विनी ने कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ दी और अपना जीवन पूरी तरह एंड्यूरेंस कोचिंग और अल्ट्रा रनिंग को समर्पित कर दिया। उन्होंने कठिन ट्रेनिंग की, मानसिक रूप से खुद को मजबूत किया और अपने परिवार के समर्थन से ये सपना पूरा किया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें