Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Jiya Rai Para Swimmer : श्रीलंका से भारत तक तैरकर पहुंची 13 वर्षीय जिया, संघर्ष और साहस की मिसाल

Vishva News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 21

Share:
Jiya Rai Para Swimmer : मुंबई की एक बच्ची ने साबित कर दिया कि हौंसलों के सामने न तो उम्र और ना ही परिस्थिति बाधा बन सकती है। 13 साल की उम्र में जिया राय नाम की लड़की ने इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंका से भारत की 36 किमी समुद्री दूरी को तैरकर पार किया। यह कारनामा जिया ने 13 घंटों में पूरा किया। खास बात ये है कि दिया ऑटिज्म से पीड़ित हैं। जिया की कहानी सिर्फ एक बच्ची की उपलब्धि नहीं है, यह महिला सशक्तिकरण और दिव्यांग सशक्तिकरण दोनों की प्रेरणा है। वह आज लाखों लड़कियों और महिलाओं के लिए एक उदाहरण बन चुकी हैं कि अगर हिम्मत हो तो कोई भी सीमा पार की जा सकती है। भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर खंडेलवाल ने जम्बुरी की व्यवस्थाओं को बताया उत्कृष्ट कौन हैं जिया राय? जिया राय मुंबई की रहने वाली हैं और इंडियन नेवी अफसर माधव राय की बेटी हैं। वह ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। लेकिन इस मानसिक स्थिति को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया। वह बचपन से ही स्विमिंग की शौकीन रही हैं और अपने पिता के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र में आगे बढ़ती गईं। श्रीलंका से भारत तक का सफर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च 2021 को जिया ने श्रीलंका के तलाईमन्नार तट से भारत के तमिलनाडु में धनुषकोडी तक का समुद्री सफर तैरते हुए पूरा किया। 36 किलोमीटर की दूरी को उन्होंने लगभग 13 घंटे में पूरा किया। समुद्र की लहरें, ठंडा पानी और लंबे समय तक लगातार तैरना आसान नहीं था, लेकिन जिया ने हार नहीं मानी। ऑटिज्म और जीत की मिसाल ऑटिज्म एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें बच्चे को सामाजिक और संचार कौशल में कठिनाई होती है। लेकिन जिया ने साबित किया है कि ये कोई कमजोरी नहीं है। उनका यह सफर लाखों बच्चों और उनके माता-पिता के लिए उम्मीद की किरण है। शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं की, 29 महिला शिक्षकों समेत 38 निलंबित जिया राय की उपलब्धि और पुरस्कार जिया को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में उनकी सराहना की। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जिया राय का नाम दर्ज हो चुका है। उन्होंने Fastest Female Swimmer With Autism का खिताब भी अपने नाम किया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें