Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Kashish Methwani: मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 से आर्मी तक, जानिए कशिश मेथवानी का प्रेरणादायी सफर

Vishva News / Sun, Sep 14, 2025 / Post views : 27

Share:
Kashish Methwani: भारत में महिलाओं की कहानियां केवल प्रेरणा ही नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने का सबक भी देती हैं। इन्हीं में से एक हैं कशिश मेथवानी, जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट की चमक से निकलकर भारतीय सेना की वर्दी पहनी। कशिश मेथवानी एक ऐसा युवा चेहरा हैं, जो ‘ब्यूटी क्वीन’ से ‘भारतीय सेना अधिकारी’ बनने तक का रास्ता तय कर रही हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि एक लड़की एक साथ कई भूमिकाएं निभा सकती है। कशिश की कहानी दर्शाती है कि सफलता केवल मंच पर ताज पहनने तक नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए वर्दी पहनने तक जाती है। उनकी उपलब्धियां उन सभी लड़कियों को प्रेरणा देती हैं, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं। आइए जानते हैं कशिश मेथवानी के बारे में और उनकी उपलब्धियां, जिसके कारण उनकी चर्चा हो रही है। Raipur Nude Party Case: पुलिस ने 6 विदेशी कपल्स को लिया हिरासत में, न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे कशिश मेथवानी का जीवन परिचय कशिश मेथवानी का जन्म मुंबई में 9 जनवरी 2001 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता वैज्ञानिक रहे हैं और माता शिक्षिका रहीं। बचपन से ही उन्हें शिक्षा, संस्कार और बहु-आयामी विकास की प्रेरणा मिली। कशिश और उनकी बहनों ने शुरुआती शिक्षा आर्मी स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने बायोटेक्नॉलॉजी में एमएससी की डिग्री हासिल की। बाद में आईआईएससी-बेंगलुरु में न्यूरोसाइंस में गामा ब्रेन वेव्स पर शोध किया। जब कशिश काॅलेज में थी, जो उन्होंने एनसीसी में दाखिला लिया था और गणतंत्र दिवस की परेड कैंप के लिए चुनी गईं। इस दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट ट्रॉफ़ी से नवाज़ा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। From Beauty Queen to Army Officer: Pune's Lieutenant Kashish Methwani  Inspires a Generation - Punekar News सुंदरी से सैन्य अधिकारी तक का सफर हालांसि सबकुछ करने की इच्छा ने कशिश को सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कशिश ने ब्यूटी पेजेंट की तैयारी शुरू कर दी। उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 और ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2022 जैसे ब्यूटी टाइटल्स प्राप्त हुए। लेकिन कशिश सिर्फ शो ऑफ तक सीमित नहीं रही। Asia Cup India vs Pakistan: पहलगाम के घायलों का आक्रोश- व्यर्थ साबित हो रहा है ऑपरेशन सिंदूर लेकिन एनसीसी कैंप में रहने के दौरान उन्होंने महसूस किया था उन्हें ट्रेनिंग करना, ग्रुप में रहना और परेड करना बहुत पसंद है। तभी उन्होंने डिफेंस में करियर बनाने का फ़ैसला कर लिया। कशिश ने डिफेंस की प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी की। उन्होंने दिन को दो हिस्सों में बांट दिया। सुबह वह एंट्रेंस एग्ज़ाम की तैयारी करतीं और दोपहर के बाद ब्यूटी पेजेंट की। कशिश की उपलब्धि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2024 में कशिश ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। इसके साथ ही चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से उनके ऑफिसर बनने का सफ़र शुरू हो गया। कशिश ने 6 सितंबर 2025 को लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।
  • कशिश कमीशंड ऑफ़िसर को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान आर्मी एयर डिफेंस मेडल भी जीत चुकी हैं।
  • उन्होंने मार्चिंग और शूटिंग दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
  • सिख लाइन इन्फैंट्री रेजिमेंट मेडल, एकेडमी में सर्वोच्च शूटिंग स्कोर और ड्रिल एंड डिसिप्लिन बैज हासिल किए।
  • इसके अलावा कशिश ने इंटरकॉय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें