Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Khichdi Aaji: खिचड़ी से बांट रही खुशियाँ, मरीजों को रोज मुफ्त खिचड़ी खिलाती हैं 63 साल की किरण कामदार

Vishva News / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 39

Share:
Khichdi Aaji Kiran Kamdar : बीमारी से जूझ रहे लोग शायद हताश हो जाएं, खुद को असक्षम मानने लगें लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसने एक गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। इस महिला को खिचड़ी आजी के नाम से जाना जाता है। इनका एक खिचड़ी बैंक है जो कि जरूरतमंदों के काम आता है। इस महिला का नाम किरण कामदार है। महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली किरण 63 वर्ष की हैं। उनका जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया है जो न केवल मरीजों को एक उम्मीद देती हैं, बल्कि उनकी मदद के लिए भी काम कर रही हैं। Durgapur Gang Rape Case: पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी में से एक के साथ पीड़िता के थे प्रेम संबंध किरण पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में शरीर से कंपन, जकड़न और संतुलन की समस्याएं पैदा होती हैं। लेकिन इसके बावजूद, पिछले तीन वर्षों से किरण रोजाना सरकारी अस्पताल के 100 से अधिक मरीज़ों और उनके परिवारों को मुफ़्त में खिचड़ी खिला रही हैं। किरण ने कब की खिचड़ी सेवा की शुरुआत? वर्ष 2021 में जब किरण एक अस्पताल गईं तो वहां उन्होंने कोविड मरीजों के चेहरों पर डर और भूख देखी। यह देखकर उनका दिल पिघल गया और उन्होंने प्रण लिया कि अब किसी भी मरीज को भूखा नहीं सोने देंगी। 2023 में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से अनुमति ली और अगली सुबह से ही सेवा शुरू कर दी। राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, शाम 5 बजे तक जमा करें खिचड़ी ही क्यों ? किरण कहती हैं, खिचड़ी आराम देने वाला खाना है, पचाने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वो रोज सुबह 5 बजे उठकर 22 किलो खिचड़ी बनाती हैं, जिसमें मूंग दाल, चावल, गाजर, शिमला मिर्च, मटर और सेम होती है। वे आलू-प्याज से परहेज करती हैं ताकि हर मरीज उसे खा सके। फिर चार किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचती हैं और खुद हर मरीज के पास जाकर उन्हें खाना परोसती हैं। सेवा की आदत वर्षों पुरानी किरण पहले भी अपने बेटे सेरेब्रल पाल्सी और बहू पोलीयो की देखभाल करती रहीं। उन्होंने गरीब बच्चों को पहली से दसवीं तक मुफ़्त पढ़ाई कराई। वे हमेशा दूसरों के लिए जीती आई हैं और अब बीमारी के बाद भी उनकी सेवा नहीं रुकी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें