Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर की जिंदगी के अनकहे पहलू... संघर्ष, संगीत और सफलता की कहानी

Vishva News / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 49

Share:
Maithili Thakur Lifestyle: लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों अपने सुरों और संगीत के लिए नहीं, बल्कि राजनीति में एंट्री करने को लेकर चर्चा में हैं। संगीत से राजनीति तक का सफर तय करने वाली मैथिली ठाकुर की यह यात्रा लोक की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचा सकती है। लोक-गायिका मैथिली ठाकुर सादगी और संस्कृति से जुड़ी छवि के लिए जानी जाती हैं। उनकी संगीत-यात्रा, सार्वजनिक प्रस्तुतियाँ और वर्तमान राजनीतिक सक्रियता ने उन्हें एक बहु-आयामी व्यक्तित्व बना दिया है। इस लेख में जानते हैं मैथिली ठाकुर के संगीत के संघर्ष से सियासत तक के सफर के बारे में। और ये सब हासिल करने के लिए मैथिली की दिनचर्या और जीवनशैली कैसी है। Gold Rate Today : धनतेरस पर सोने की खरीदारी पर ब्रेक! गोल्ड रेट में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का हाल Maithili Thakur Latest News, Updates in Hindi | मैथिली ठाकुर के समाचार और  अपडेट - AajTak संगीत से पहचान, संघर्ष से सम्मान बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव से निकलकर मैथिली ने साबित किया कि हुनर को मंच नहीं, मेहनत चाहिए। उनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीत शिक्षक हैं और माता भारती ठाकुर ने अपने बच्चों के सपनों को सहेजने के लिए आर्थिक तंगी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। बाल्यावस्था में ही मैथिली ने शास्त्रीय संगीत की तालीम ली और राइजिंग स्टार जैसे टीवी शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। आज उनके भजन, लोकगीत और सूफियाना प्रस्तुतियाँ न सिर्फ भारत, बल्कि नेपाल और प्रवासी भारतीयों में भी लोकप्रिय हैं। भये नगरी में शोर, देखन नगर चले युगल किशोर - Maithili Thakur - YouTube मैथिली ठाकुर की दिनचर्या मैथिली ठाकुर के बचपन से ही संगीत उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि जब वे छोटी थीं, तो अक्सर सुबह की शुरुआत संगीत अभ्यास (साधना) से होती थी। वे कहती हैं कि दिन के 24 घंटे में से लगभग वह अधिकांश समय संगीत को देती थीं।  स्कूल में शर्मनाक वारदात: नशे में शिक्षक ने बच्चों और शिक्षकों के सामने शर्ट उतार दी, वीडियो हुआ वायरल मैथिली ठाकुर की शिक्षा  शुरुआती पढ़ाई गांव से की, बाद में मैथिली का पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक किया। Maithili Thakur Success Story in Hindi Bihar Folk Songs संगीत और अभ्यास संगीत मैथिली के जीवन का केन्द्र बिंदु है। लोक, भक्ति गीत, छठ गीत, पारंपरिक मैथिली गीतों के अलावा वे भोजपुरी और हिंदी गीतों पर भी काम करती हैं। अभ्यास के बाद कार्यक्रम-शोज़ (लाइव प्रोग्राम) और रिकॉर्डिंग करती हैं। सार्वजनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयरिंग उनके लिए नियमित गतिविधि है।

मैथिली ठाकुर की आय और कुल संपत्ति

मैथिली ने कला से सम्मान अर्जित करने के साथ ही अपनी आय और कुल संपत्ति बनाई है। आज मैथिली ठाकुर भारत की सबसे चर्चित लोकगायिकाओं में से एक हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोट्स के मुताबिक, एक कार्यक्रम या शो के लिए मैथिली 5-7 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहुंच लाखों में है। यूट्यूब चैनल पर करोड़ों व्यूज़, और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत लाइव शो, यूट्यूब रेवेन्यू, और सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें