Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Parineeti Bishnoi: 10 साल की उम्र में योग गुरु बनी परिणीति विश्नोई, जानिए उनकी प्रेरणादायक यात्रा

Vishva News / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 16

Share:
वो कहावत है न कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती..... इसी बात को चरितार्थ कर दिखाया है परिणीति बिश्नोई ने। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लोग सपने देखते हैं। बड़ी से बड़ी हस्तियां उनके काम की सराहना कर चुकी हैं। 10 साल की परिणीति बिश्नोई अपने टेलेंट से दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। दरअसल, राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली परिणीति बिश्नोई एक योग टीचर हैं। वो बड़े-बड़े लोगों को भी योग सिखाती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये परिणीति लाखों लोगों को योग से जुड़े टिप्स देती हैं, ताकि लोग फिट रहें। CG में फिल्मी स्टाइल छापा: जंगल से 143 बोरी अवैध धान जब्त, SDM का डायलॉग वायरल कौन हैं परिणीति विश्नोई जानकारी के मुताबिक, परिणीति विश्नोई जोधपुर से 13 किलोमीटर दूर लूणी तहसील के भागासनी गांव की रहने वाली है। उन्होंने अपने पिता रामचंद्र विश्नोई से ही योग सीखा है। वो खुद डीपीएस स्कूल पाली रोड में योग टीचर हैं, जिस वजह से परिणीति का जुड़ाव योग से काफी बचपन से ही है। परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता से योग करना सीखा। इसके बाद फिर धीरे-धीरे उन्होंने योग की बारीकियां सीखी और अब तो वो लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। 9 लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स  आपको बता दें कि वर्तमान समय में परिणीति के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी वीडियो देखकर उनसे प्रेरित होते हैं। 10 साल की परिणीति कठिन से कठिन योग भी बड़ी आसानी से कर देती हैं, जिस वजह से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर योग गुरु बाबा रामदेव, पंजाब सीएम भगवंत मान, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वसुंधरा राजे जैसी नामचीन हस्तियां परिणीति के योग की तारीफ कर चुके हैं। इतना ही नहीं वो योग गुरु रामदेव के साथ मंच पर योग भी कर चुकी हैं। रायपुर में दर्दनाक हादसा: खुले गड्ढे में गिरकर दो मासूमों की मौत, लोगों ने रिंग रोड-1 किया जाम   पीएम से मिलने का है सपना परिणीति का सपना है कि वह एक दिन देश के ओलंपिक में खेलकर गोल्ड मेडल जीतेंगी। इस सपने को पूरा करने के बाद वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती हैं। क्योंकि पीएम मोदी ने देशभर में योग को बढ़ावा दिया है। वैसे तो उन्हें कई जगहों पर सम्मानित भी किया जा चुका है, लेकिन मात्र 10 साल की उम्र में उन्हें मारवाड़ गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया था, जो उनके लिए काफी गर्व की बात है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें