Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Reita Faria: मिस वर्ल्ड का खिताब छोड़कर डॉक्टर बनीं रीता फारिया, सफलता की नई मिसाल

Vishva News / Thu, Nov 20, 2025 / Post views : 61

Share:
Reita Faria : सुंदरता के मंच पर जीतना आसान नहीं होता और जब यह जीत पूरी दुनिया के सामने भारतीय पहचान को नई ऊंचाई दे, तो यह इतिहास बन जाती है। रीता फारिया की कहानी ऐसी ही एक ऐतिहासिक गाथा है। 1966 में जब एक साधारण-सी भारतीय लड़की ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता, तब न सिर्फ भारत ने पहली बार दुनिया को अपनी खूबसूरती, गरिमा और बुद्धिमत्ता दिखाई, बल्कि भारतीय महिलाओं के लिए एक नई राह भी खुली। उस दौर में, जब मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स को समाज तिरछी नज़र से देखता था तब रीता फारिया ने साबित किया कि असली चमक सिर्फ चेहरे की नहीं,काबिलियत, आत्मविश्वास और मेहनत की होती है। यही वजह है कि आज भी उनका नाम भारतीय नारी शक्ति के सबसे उजले सितारों में चमकता है। हरभजन सिंह का मैच के बाद पाक खिलाड़ी से हाथ मिलाने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस रीता फारिया का जीवन परिचय रीता फारिया का जन्म 23 अगस्त 1943 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय गोअन कैथोलिक परिवार में हुआ। बचपन से ही वह पढ़ाई में बेहद तेज थीं। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें और उन्होंने उसी लक्ष्य के साथ मेडिकल पढ़ाई शुरू की। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लंबा कद, आत्मविश्वास और अनोखी करिश्माई पर्सनैलिटी ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में धकेल दिया। प्रतियोगिता से बदला भारतीय इतिहास रीता फारिया ने 1966 में मिस बॉम्बे प्रतियोगिता जीती। इसके बाद उन्हें फेमिना मिस इंडिया में मौका मिला, जिसमें उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए ताज हासिल किया। फिर मिस वर्ल्ड के मंच पर पहुंची, जहां उनका मुकाबला दुनिया भर की खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं से हुआ। अपने सादे, आत्मविश्वासी और तेजस्वी अंदाज के साथ रीता फारिया ने न सिर्फ रैंप पर राज किया, बल्कि इंटरव्यू राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता से जजों का दिल जीत लिया। इसी के साथ भारत ने पहली बार मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। यह जीत सिर्फ एक पेजेंट की जीत नहीं थी। यह भारतीय महिला की छवि को दुनिया भर में नई पहचान देने वाला पल था। क्या Hardik Pandya ने 7 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की चुपके-चुपके सगाई? Romantic फोटो ने बढ़ाई अटकलें क्यों खास थी रीता फारिया की जीत? रीता फारिया पहली भारतीय और पहली एशियाई महिला थीं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। जब उन्हें प्रतियोगिता के लिए विदेश जाना था, तब न तो उनके पास पासपोर्ट था और ना ही महंगे कपड़े और मेकअप का सामान। लेकिन दोस्तों से उधार कपड़े और मेकअप लेकर वह न केवल प्रतियोगिता में शामिल हुईं, बल्कि जीत भी हासिल की। सबसे प्रेरक बात यह कि जीत के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री के ऑफर ठुकराकर डॉक्टर बनने का सपना चुना। उन्होंने मिस वर्ल्ड को अंत नहीं, बल्कि शुरुआत माना। ताज जीतने के बाद दुनिया उनके कदमों में थी। फिल्मों, मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट हर तरफ से ऑफर आए। लेकिन रीता फारिया ने लंदन में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और एक सफल डॉक्टर और बाद में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में जीवन बिताया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें