Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Shardiya Navratri 2025: भारत की 7 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी सफलता बनी प्रेरणा की मिसाल

Vishva News / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 46

Share:
Top 9 Richest Women In India: शारदीय नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति, नारी शक्ति की पूजा और सम्मान का प्रतीक है। इस नौ दिनों में हम माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का वंदन करते हैं जो शक्ति, बुद्धि, धैर्य और समृद्धि का प्रतिनिधित्व हैं। महिलाओं का सशक्त होना यानी समाज की प्रगति; जब नारी आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती है, जब उसकी आवाज़, फैसले और योगदान बराबरी पर हों, तभी वास्तविक समानता संभव है। अनोखी परंपरा: बस्तर दशहरा की जोगी बिठाई रस्म पूरी, 9 दिन गड्ढे में तपस्या पर जोगी; विदेशी पर्यटक भी पहुंचे 
आज की महिलाएं सिर्फ परिवार की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उद्योग-धंधे, विज्ञान, स्टार्ट-अप्स, फार्मा और टेक्नोलॉजी में बेस्ट परफ़ॉर्म कर रही हैं।
आइए इस नवरात्रि पर जानें भारत की टॉप 9 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में जो न सिर्फ धन कमाने वाली हैं, बल्कि प्रेरणा देने वाली भी हैं।
भारत की 9 सबसे अमीर महिलाएं 2025
सावित्री जिंदल लगभग 34-38 अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालिकन हैं। ओपी जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष हैं जो कि स्टील, पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करने वाला कंपनी है। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद ग्रुप की बाग़डोर संभाली। राजनीति में भी सक्रिय रही हैं।
रेखा झुनझुनवाला उनके पास लगभग 8 अरब डाॅलर की कुल संपत्ति है। वह देश की दिग्गज निवेशक हैं जो कि शेयर, पोर्टफोलियो आदि के जरिए उन्नति कर रही हैं।  उनके निवेशों ने टाइटन, टाटा मोटर्स जैसे बड़े कंपनियों में योगदान दिया है।
रेणुका जगतियानी    लगभग 5.6 अरब डाॅलर की मालकिन रेणुका लैंडमार्क ग्रुप से जुड़ी हैं जो कि रिटेल एवं हॉस्पिटैलिटी का व्यापार करता है। वह ग्लोबल स्तर पर मार्केट विस्तार के लिए प्रसिद्ध है। स्मिता कृष्णा गोदरेज    लगभग पांच अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालकिन स्मित कृष्णा गोदरेज देश के बड़े व्यापार समूह  Godrej Group, उपभोक्ता सामान, रीयल एस्टेट आदि से जुड़ी हैं। वह समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखती हैं। स्मिता ने पारिवारिक उद्योग को आगे बढ़ाया है।
मौसम विभाग की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट किरण मजूमदार शाॅ किरण मजूमदार शाॅ पहली पीढ़ी की महिला उद्यमी है। उनकी कंपनी फार्मा या बायो टेक्नोलाॅजी में नवाचार का एक नमूना है। अपने दम पर किरण मजूमदार ने कंपनी को उस मुकाम पर पहुंचा दिया कि आज वह 3.4 अरब डाॅलर की मालकिन हैं। फाल्गुनी नायर    फाल्गुनी नायर नायका नाम के सौंदर्य प्रसाधन की संस्थापक है।  ये ब्रांड भार के ई-काॅमर्स में टाॅप कंपनी में शामिल है। स्टार्ट अप माॅडल से शुरू हुए नायका ने आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। लगभग चार अरब डाॅलर की कुल संपत्ति की मालकिन फाल्गुनी नायर डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांड निर्माण की मिसाल हैं। लीना तिवारी    लगभग साढ़े तीन अरब डाॅलर की संपत्ति की मालकिन लीना तिवारी फार्मा / बायोटेक कंपनी यूएसवी फार्मा की मालकिन हैं। उनकी कंपनी स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे रही है। लीना अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा दे रही हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें