Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: The Women's Village: ‘बहुओं का गांव’ बनी मिसाल, महिलाओं की अनोखी पहल से बदली गांव की तस्वीर

Vishva News / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 60

Share:
Matholi Village in Uttarakhand: आज के दौर की महिलाएं अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं, लेकिन एक ऐसी जगह भी है, जहां की महिलाओं के कारण उनके गांव का ही नाम महिला के गांव के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है। यहां महिलाओं के सफल प्रयास से पर्यटन को तो बढ़ावा मिल रही रहा है, साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर और उद्यमी भी बन रही हैं। ये गांव महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गया है।  महिलाओं या बहुओं के गांव के नाम से मशहूर हो रहा यह स्थान उत्तराखंड में स्थित उत्तरकाशी जिले का मथोली गांव है। इस लेख में जानिए मथोली गांव को क्यों बहुओं का गांव या महिलाओं का गांव कहा जा रहा है और यह गांव किस कारण से महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनता जा रहा है। व्यापारियों को बड़ी राहत: GST अप्रूवल की प्रक्रिया होगी फास्ट, 1 नवंबर से 3 दिन में ही मिलेगा रजिस्ट्रेशन

कहां है मथोली गांव

मथोली गांव उत्तरकाशी जिले के चिनालीसौर ब्लॉक में स्थित है। देहरादून से मथोली गांव की दूरी लगभग 121  किमी है, जहां आप सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं। चिनालीसौर तक टैक्सी से आ सकते हैं और आगे के लिए अन्य स्थानीय टैक्सी मिल जाएगी। चिनालीसौर तक बस सेवा भी उपलब्ध है। उत्तरकाशी में शहर की भीड़भाड़ से दूर मथोली गांव शांत और सुंदर जगह है जो कि परिवार और पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट विकल्प है। पहाड़ों से घिरे इस गांव के नजारे देखते ही बनते हैं।

महिलाएं दे रही पर्यटन को बढ़ावा   

इस गांव को बुआरी गांव या महिलाओं के गांव के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खास वजह भी है। ये गांव सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी मशहूर है। यहां की औरतें स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं। Chhattisgarh : कांगेर घाटी में नई उपलब्धि, ग्रीन गुफा की खोज… 200 मीटर तक पहुंची टीम

ग्रामीण महिलाएं चला रही होमस्टे

   गांव की ब्रांडिंग ‘ब्वारी विलेज’ के तौर पर की जा रही है। बुआरी या ब्वारी का मतलब होता है, पुत्रवधु। यहां कि बहू बेटियां फार्म स्टे चलाती हैं। पर्यटकों को विलेज टूर कराती हैं। यहां कि अधिकतर महिलाओं ने अपनी गौशाला को होम स्टे में बदल कर पर्यटकों के लिए खोल दिया। मुख्यमंत्री धामी ने भी मथोली गांव की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। SIR in India: अगले हफ्ते देशभर में शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, EC जल्द करेगा पहले चरण की आधिकारिक घोषणा

मथोली गांव में मनोरंजन के विकल्प 

  मथोली गांव आने वालों के लिए मनोरंजन के लिए ढेरों विकल्प हैं। यहां फार्मिंग देख सकते हैं, घुड़सवारी और ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। स्थानीय गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts