Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: UP का पहला All-Women रेलवे स्टेशन, सुपरिटेंडेंट से गार्ड तक, सिर्फ महिलाएं संभाल रही स्टेशन

Vishva News / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 40

Share:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नई मिसाल कायम हुई है। अब लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन को उत्तर भारत का पहला “ऑल-वुमन रेलवे स्टेशन” घोषित किया गया है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। यहां अब स्टेशन सुपरिटेंडेंट से लेकर टिकट चेकर, आरपीएफ स्टाफ, सिग्नलिंग, पूछताछ केंद्र, कैटरिंग और वेटिंग रूम तक हर जिम्मेदारी सिर्फ महिलाएं निभा रही हैं। कुल 34 महिलाएं इस स्टेशन की रीढ़ हैं, जो हर दिन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा सुनिश्चित कर रही हैं। सरकार ने लिया बड़ा फैसला: यह गैजेट अब फ्लाइट में हो सकता है बैन, यात्रियों को होगी परेशानी

वर्षा श्रीवास्तव के नेतृत्व में नया अध्याय

इस स्टेशन की सुपरिटेंडेंट वर्षा श्रीवास्तव ने न केवल संचालन की बागडोर संभाली है, बल्कि अपनी टीम के साथ मिलकर स्टेशन को अनुशासन, स्वच्छता और संवेदनशीलता का केंद्र बना दिया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि 27 सितंबर से ट्रायल रन शुरू किया गया था और 17 अक्टूबर 2025 (धनतेरस से एक दिन पहले) इसे आधिकारिक रूप से ऑल-वुमन स्टेशन घोषित किया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर इस पहल को इसलिए शुरू किया गया क्योंकि यह समय मातृशक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। सरकार की पहल: नक्सलियों को स्किल डेवलपमेंट और फ्री मोबाइल सुविधा, परिवार से बातचीत होगी आसान

महिलाओं के हाथों में जिम्मेदारी और आत्मविश्वास

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, किसी भी महिला को इस जिम्मेदारी के लिए मजबूर नहीं किया गया। सभी ने अपनी इच्छा से इस कार्यभार को स्वीकार किया है। उत्तर-पूर्वी रेलवे के चीफ पीआरओ पंकज कुमार सिंह और लखनऊ डिवीजन के पीआरओ महेश गुप्ता का कहना है कि जब नेतृत्व महिलाओं के हाथों में होता है, तो कार्यसंस्कृति में अनुशासन, संवेदनशीलता और सुरक्षा की भावना और प्रबल होती है। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ का ऐलान: “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम” आंदोलन, सरकार को 11 सूत्रीय मांगों का अल्टीमेटम

अमृत भारत स्कीम से जुड़ा विकास

लखनऊ सिटी स्टेशन ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशन स्कीम’ के तहत विकसित हो रहा है। अब यह न केवल एक आधुनिक स्टेशन बनेगा, बल्कि देशभर में महिला नेतृत्व और प्रेरणा का प्रतीक भी बन गया है। यह पहल बताती है कि भारतीय रेलवे जैसे विशाल नेटवर्क में भी नारी शक्ति अब सशक्त नेतृत्व का पर्याय बन चुकी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें