Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Winter Business Idea: घर बैठे कमाई का अवसर... महिलाएं अब घर से ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं

Vishva News / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 40

Share:
Winter Business Idea: एक समय था जब महिलाएं आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर थीं पर बदलते समय के साथ इस बात में काफी बदलाव आया है। अब आर्थिक रूप से भी महिलाएं घर के पुरुषों की मदद कर रही हैं और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। महिलाएं खूब पढ़-लिखकर नौकरी के पेशे में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन आज के समय में भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो काम तो करना चाहती हैं लेकिन घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं जो कम लागत में आपको ज्यादा मुनाफा देगा। अभी जब सर्दी का मौसम है तो लोग अपनी इम्यूनिटी को लेकर सतर्क हो जाते हैं। इसलिए आप चाहें तो घर पर ही च्यवनप्राश बनाकर उसे ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचना शुरू कर सकते हैं। इसे बनाने की रेसिपी काफी सरल है और इसे लंबे समय के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है। अगर आपके दिमाग में भी इस बिजनेस को शुरुआत करने की इच्छा है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। MP की लड़की और CG के लड़के की अनोखी शादी: थाना परिसर में मंडप सजा, पुलिस वाले बने बाराती  कितनी आएगी लागत सबसे पहले जान लेते हैं कि घर पर ये हर्बल च्यवनप्राश बनाने के लिए आपकी लागत कितनी आएगी। तो 5 किलो च्यवनप्राश बनाने का कच्चा माल जैसे कि आंवला, अश्वगंधा, गुड़, शहद और अन्य मसाले आपको आसानी से 1,000 से 1,500  रुपये में मिल सकते हैं। 5 किलो च्यवनप्राश के अगर 100-100 ग्राम के डिब्बे बनाए तो आपको इसके लिए 50 डिब्बों की जरूरत पड़ेगी, जिसकी लागत तकरीबन 800 से 1000 रुपये आएगी। इसपर लेबल चिपकाने के लिए आपको महज 400-500 रुपये का खर्च आएगा। 500 रुपये खर्च करके आप पेंप्लेट्स भी बनवाकर शहर भर में चिपकवा सकती हैं। कुल लागत की बात करें तो आपको इसके लिए 3 से 4 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कितना होगा मुनाफा अब जान लेते हैं कि अगर आपने पांच किलो च्यवनप्राश से 50 डिब्बे तैयार किए हैं तो आप इसे 100-120 रुपये के हिसाब से बेच सकते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाला च्यवनप्राश इससे सस्ता आता है, लेकिन आज के समय में लोग हर्बल चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए आप अपनी लागत के हिसाब से कीमत रख सकते हैं। जैसे कि अगर आपने दाम 120 रखा तो आपकी कमाई होगी 6000 रुपये। जिसमें आपका मुनाफा भी शामिल है।  कैसी रखें पैकेजिंग ये हमेशा ध्यान रखें कि पहला इंप्रेशन अगर अच्छा होगा, तो लोग दोबारा आपसे ऑर्डर जरूर करेंगे। इसलिए च्यवनप्राश की पैकेजिंग तो थोड़ा क्लासी रखें। इसके लिए आप कांच के कंटेनर या फिर एल्युमिनियम कंटेनर का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक के डिब्बे से बचें, ये हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।  ICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने होने वाली सीरीज से पहले जानें दोनों टीमों की स्थिति कैसे बेचें ये सबसे अहम सवाल है कि च्यवनप्राश बना तो लिया है अब इसे बेचें कहां। इसके लिए जगह-जगह पर पेंप्लेट बंटवाएं। व्हाट्सएप के माध्यम से आप अपना एड कर सकती हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर प्रमोशन करें। चाहें तो किसी इंफ्ल्यूएंसर के साथ बार्टर कॉलेब कर सकती हैं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर आप अपना ये प्रोडक्ट आसानी से बेच सकती हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें