Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Women Empowerment: महिलाओं के हाथ में इस जिले की कमान, विधायक से लेकर एसपी-एसडीएम तक सब महिलाएं

Vishva News / Wed, Oct 22, 2025 / Post views : 51

Share:
Women Empowerment: जहां देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदासीन हैं, वहीं देश के कई प्रशासनिक पदों पर महिलाओं की भूमिका दमदार है। इसी कड़ी में एक ऐसा जिला  है, जहां नारी शक्ति के हाथ में प्रशासनिक कमान है। यहां सांसद, विधायक, एसडीएम और पुलिस अधीक्षक सभी महिलाएं हैं। यह जिला हिमाचल प्रदेश में है। हिमाचल प्रदेश के जिले अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशनों में से एक लाहौल स्पीति है। पहाड़ी इलाकों में जहां कभी महिलाओं की भागीदारी सीमित मानी जाती थी, लाहौल स्पीति में वहीं आज महिलाएं प्रशासनिक सेवाओं में नेतृत्व की बागडोर संभाल रही हैं। आइए जानते हैं लाहौल स्पीति में प्रशासनिक सेवा में शामिल महिलाओं के बारे मेँ। छत्तीसगढ़ हादसा: दो बाइक की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में हड़कंप लाहौल स्पीति की प्रमुख महिला प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि किरण भड़ाना, डिप्टी कमिश्नर लाहौल-स्पीति की पहली महिला उपायुक्त बनने का गौरव किरण भड़ाना को मिला है। उनकी प्रशासनिक कुशलता और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के लिए उन्हें खूब सराहा जाता है। कठिन भूगोल और सीमित संसाधनों के बावजूद किरण भड़ाना क्षेत्र के बुनियादी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। अनुराधा राणा, विधायक क्षेत्र की पहली महिला विधायक अनुराधा राणा भी इस बदलाव की प्रतीक हैं। उनकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी स्थानीय महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कंगना रणौत, सांसद लाहौल-स्पीति मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत सांसद हैं, जिन्होंने वर्ष  2024 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 5.37 लाख से ज्यादा वोटों से यहां जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनीं। CG Crime : पत्नी को खाना न बनाने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार बीना देवी, जिला परिषद अध्यक्ष स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती देने का श्रेय बीना देवी को जाता है। जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उल्लेखनीय है। इल्मा अफरोज, पुलिस अधीक्षक आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज की नियुक्ति मार्च 2025 में हुई है। उनके कमान संभालने से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को नई दिशा मिली है। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता और सख्ती का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। इल्मा अफरोज साल 2018-19 बैच की आईपीएस हैं। आकांक्षा शर्मा एसडीएम, केलंग आकांक्षा शर्मा के नेतृत्व में केलंग उपमंडल प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से लगातार बेहतर हो रहा है। आकांक्षा शर्मा 2021 बैच की एचपीएएस अधिकारी हैं, जिन्हें अप्रैल 2025 को केलंग की एसडीएम और डीआरडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया। शिखा सिमतिया, एडीसी और एसडीएम, काजा 2019 बैच की एचपीएएस अधिकारी शिखा सिमतिया काजा क्षेत्र में एसडीएम और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के रूप में प्रशासनिक तंत्र को धार दे रही हैं। शिखा चंबा की रहने वाली है। शिखा ने HPAS परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें