Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Yashasvi Solanki: भारत की पहली महिला ADC यशस्वी सोलंकी, सशक्त महिला नेतृत्व की नई मिसाल

Vishva News / Sat, Oct 18, 2025 / Post views : 61

Share:
Lt Commander Yashasvi Solanki: देश की बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और भारत का मान बढ़ा रही हैं। देश के रक्षा विभाग में महिलाओं की भूमिका दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। ये महिलाएं केवल देश के वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति हासिल नहीं कर रहीं,बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। आजकल लड़कियों के लिए एक नई प्रेरणा हैं फ्लाइट लेफ्टिनेंट यशस्वी सोलंकी। यशस्वी सोलंकी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली महिला एडीसी नियुक्त हुई हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि अब तक यह पद पुरुष अधिकारियों के पास ही रहा करता था। अब से फ्लाइट लेफ्टिनेंट यशस्वी सोलंकी साए की तरह राष्ट्रपति मुर्मू के साथ रहेंगी, यहां तक की राष्ट्रपति भवन में महामहिम मुर्मू के बगल वाला कमरा भी उनका ही होगा। आइए जानते हैं कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट यशस्वी सोलंकी कौन हैं और कैसे मिला उन्हें ये सम्मान। Gold-Silver Rate on Dhanteras : धनतेरस से पहले सोने में उछाल, 3200 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 7 हजार रुपये की गिरावट कौन हैं यशस्वी सोलंकी? यशस्वी सोलंकी हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक और माता गृहिणी हैं। वह भारतीय नौसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने समर्पण, साहस और परिश्रम से यह साबित किया है कि महिलाएं रक्षा सेवाओं में भी उच्च पदों तक पहुंच सकती हैं। यशस्वी सोलंकी की शिक्षा और करियर उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। साल 2012 में उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत नौसेना की लॉजिस्टिक ब्रांच ज्वाइन की। पांच से सात साल कड़ी मेहनत और नौसेवा में सेवाएं देने के बाद उन्हें राष्ट्रपति का एडीसी नियुक्त किया गया है। ADC कौन होता है एडीसी का मतलब है Aide-de-Camp। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी से भरा पद होता है। राष्ट्रपति जो कि आर्म्ड फोर्सेज के सुप्रीम कमांडर होते हैं, उनको पांच एडीसी दिए जाते हैं। इनमें से तीन थल सेना, एक वायुसेना और एक नौसेना से होता है। राष्ट्रपति खुद ही अफसरों का चयन करते हैं। एडीसी राष्ट्रपति के सबसे करीबी सैन्य सहायक होता हैं। राष्ट्रपति और आर्म्ड फोर्सेज के बीच कम्यूनिकेशन स्थापित करने का कार्य करते हैं। CG Weather Update: जल्द आएगी ठंडक, अगले 12 घंटे में तापमान में गिरावट, 2 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम एडीसी का क्या कार्य होता है?
  • एडीसी राष्ट्रपति के साथ सभी औपचारिक कार्यक्रमों में उनकी सहायता करते हैं।
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैठकों, सम्मेलनों और विज़िट्स के दौरान प्रोटोकॉल निभाने की जिम्मेदारी निभाते हैं।
  • राष्ट्रपति के दैनिक शेड्यूल और सुरक्षा संबंधी गतिविधियों में एडीसी सहायता करते हैं।
कैसे होती है एडीसी की नियुक्ति?
  • यह युवा मिलिट्री अफसर को मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान होता है।
  • एडीसी बनने का मौका बेहतरीन सर्विस रिकॉर्ड वाले अफसरों को ही मिलता है।
  • इनका चयन लीडरशिप क्वालिटी, सर्विस रिकॉर्ड और आपरेशनल परफार्मेंस के आधार पर किया जाता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें