Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर : के नेतानार गांव में करेंगे रात्रि विश्राम, ग्रामीणों में उत्साह

PRAVEEN GUPTA / Wed, May 13, 2026 / Post views : 89

Share:

बस्तर | प्रवीण गुप्ता

देश के केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah आगामी 18 मई को दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों से मिले जानकारी अनुसार गृहमंत्री बस्तर के जगदलपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित नेतानार गांव पहुंचेंगे, जो भूमकाल आंदोलन के जननायक वीर शहीद गुंडाधुर का पैतृक गांव माना जाता है।

नेतानार गांव में स्थित CRPF कैंप में अमित शाह जवानों से मुलाकात करेंगे, उनके साथ भोजन करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके अलावा वे स्थानीय ग्रामीणों और बस्तर के विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रमुखों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।

पहली बार गांव पहुंच रहे हैं केंद्रीय मंत्री

स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बताया कि यह पहली बार होगा जब कोई केंद्रीय मंत्री उनके गांव पहुंच रहा है। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित रहा नेतानार गांव अब विकास और सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी गांव में नक्सलियों ने पहले फॉरेस्ट रेस्ट हाउस को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया था। वहीं एक अन्य आईईडी ब्लास्ट में दरभा थाना प्रभारी सहित सात जवान शहीद हुए थे। अब नक्सल प्रभाव कम होने के बाद गांव में केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन ग्रामीणों के लिए गर्व और उत्साह का विषय बना हुआ है।

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नेतानार गांव का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। गांव में स्थित पुलिस कैंप के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा हेलीपैड तैयार किया जा रहा है ताकि गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से उतर सके।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि अमित शाह 18 मई को विशेष विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से नेतानार गांव जाएंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

आईजी सुंदरराज पी के अनुसार गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Tags :

VishvaNews

AmitShah

Bastar

Jagdalpur

Chhattisgarh

CRPF

BastarNews

NaxalFreeBastar

VishnuDeoSai

CentralHomeMinister

BreakingNews

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts