ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Jul 13, 2026 / Post views : 69
कवर्धा - चिल्फी घाटी के झापी डबरा के पास सोमवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। नैनपुर आरपीएफ में पदस्थ कर्मचारी राजेश पांडे (47 वर्ष) अपने भाई से मिलने मंडला जिले के खलौड़ी आए थे। इसी दौरान झापी डबरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नदी में जा गिरी।

हादसे में बाइक पर सवार राजेश पांडे एवं जेतू सिंह मेरावी (45 वर्ष), निवासी खलौड़ी, जिला मंडला घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी लाया गया। यहां आरएमए राकेश राठौर एवं लैब टेक्नीशियन आशीष दास ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार झापी डबरा क्षेत्र दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है और यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। घाटी क्षेत्र होने के कारण तीखे मोड़, ढलान और तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। ग्रामीणों ने इस स्थान पर प्रभावी सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी संकेतक एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Tags :
VishvaNews
KawardhaNews
NH30
AccidentNews
RiverAccident
RPF
विज्ञापन
विज्ञापन