ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Sun, May 17, 2026 / Post views : 7272
कवर्धा। कवर्धा जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस विभाग में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बहादुर सिंह मेरावी (38 वर्ष) निवासी ग्राम अंजना रेंगाखार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पुलिस लाइन कवर्धा में निवासरत था। बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह मेरावी कवर्धा के SIB शाखा में पदस्थ था और वर्तमान में रायपुर PHQ में अटैच किया गया था। घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के लालपुर खार इलाके की बताई जा रही है। मृतक की लाश जिस पेड़ पर लटकी मिली, उसके पास उसकी बाइक भी बरामद की गई है। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में जेल भी जा चुका था मृतक
जानकारी के अनुसार, मृतक पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में जेल भी जा चुका था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसे रायपुर मुख्यालय में अटैच किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन