ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Thu, May 21, 2026 / Post views : 60
जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने नारायणपाल पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लोहंडीगुड़ा थाना पुलिस ने स्थानीय नाविकों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन