ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Jul 14, 2026 / Post views : 16
कवर्धा -

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि यदि मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर
पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि भाजपा वर्षों तक भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करती रही, लेकिन अब मंदिर से जुड़े विवादों पर मौन है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
जिला महामंत्री मनीष शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव वीरेन्द्र जांगड़े, जगमोहन साहू, मणिकांत त्रिपाठी, घनश्याम साहू, सौखी साहू, छवि वर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, सूरज वर्मा, कृष्ण कन्नू आमदे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Tags :
KabeerdhamNews
CongressProtest
RamMandir
Ayodhya
JudicialInquiry
विज्ञापन
विज्ञापन