ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 262
कवर्धा। नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 में बीच सड़क पर कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा बोर खनन कराए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान मोहल्ले वासियों ने बोर खनन कार्य का विरोध किया, लेकिन विरोध के बावजूद कार्य जारी रखा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बोर खनन गाड़ी क्रमांक KA 01 AG 1329 के माध्यम से यह कार्य कराया गया। मोहल्ले वासियों के अनुसार, बोर खनन करने वाले लोगों ने सत्ता पक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर कार्य को अंजाम दिया।
विरोध करने पर दिव्यांग से किया गया अभद्र व्यवहार
बताया जा रहा है कि बोर खनन के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने जोरदार विरोध करते हुए कार्य बंद करने की मांग की। आरोप है कि इस पर बोर खनन में शामिल निजी व्यक्तियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा हाथ उठाया। घटना के बाद भी संबंधित लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
देर रात मोहल्लेवासियों ने किया बोर गाड़ी का घेराव, मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं देर रात बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बोर खनन कार्य को नहीं रोका गया। मोहल्ले वासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क पर किए गए बोर खनन की वैधता की जांच की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन