Fri, 05 Jun
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद की दादा गिरी के चलते बीच सड़क पर कराया गया बोर खनन

पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर रेड के दौरान बवाल

पानी टैंकर ने 15 वर्षीय बच्चे को कुचला, CCTV आया सामने

संभावित नए युद्ध की तैयारी में जुटा तेहरान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 70 लाख की लूट से सनसनी

200 से ज्यादा बैंक खाते बेचकर देशभर में फैलाया ठगी का नेटवर्क, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

इंद्रावती नदी में मिला शव

सॉल्वेंट प्लांट का बॉयलर फटा, मशीन ऑपरेटर जिंदा जला, 5 मजदूर झुलसे

देर रात खनिज विभाग की दबिश, अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच, ’क्रशर प्लांट किया गया सील’

सूचना

hello php

कड़ी कार्रवाई: : भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच, ’क्रशर प्लांट किया गया सील’

PRAVEEN GUPTA / Tue, May 19, 2026 / Post views : 43

Share:

प्रवीण गुप्ता। रायपुर। बलरामपुर जिले के तहसील राजपुर अंतर्गत ग्राम भिलाईखुर्द में स्थित एक क्रशर प्लांट में कार्यरत मजदूर की दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। घटना के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच दल गठित कर मौके पर विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान खनिज विभाग के अमले एवं नायब तहसीलदार द्वारा संबंधित क्रशर मशीन को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया। साथ ही जिला श्रम अधिकारी तथा सहायक संचालक इंडस्ट्रीज एंड हेल्थ सेफ्टी द्वारा श्रम एवं औद्योगिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित क्रशर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts