ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Wed, May 13, 2026 / Post views : 117
सूरजपुर: जिले के खड़गवां-सोनगरा मार्ग पर स्थित सुखदेवपुर का पुराना पुल अचानक पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल टूटने के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है, वहीं जगन्नाथपुर कोयला खदान से भटगांव CHP तक होने वाला कोयला परिवहन भी पूरी तरह बंद हो गया है।
जानकारी के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही होती थी, जिनके माध्यम से कोयला परिवहन किया जाता था। पुल ध्वस्त होने के बाद अब सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इससे SECL को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुखदेवपुर का यह पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था। कई बार मरम्मत और नए पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभागों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। लोगों ने विभागीय लापरवाही को हादसे का बड़ा कारण बताया है।
यातायात पूरी तरह बाधित
पुल टूटने से खड़गवां-सोनगरा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों को अब रोजमर्रा के कामकाज के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरी-पेशा लोगों को हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और नए पुल निर्माण की मांग की है, ताकि आवागमन और कोयला परिवहन व्यवस्था जल्द बहाल हो सके।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन