ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Sat, May 2, 2026 / Post views : 29
सगाई के 15 दिन बाद शहीद: तिरंगे में लिपटकर घर लौटे बस्तर फाइटर के जवान संजय गढ़पाले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक को नष्ट करते समय हुए भीषण धमाके में बस्तर फाइटर के चार जवान शहीद हो गए। इन वीर जवानों में संजय कुमार गढ़पाले भी शामिल थे, जिनकी महज 15 दिन पहले ही सगाई हुई थी।
गांव हराडुला के रहने वाले संजय के घर में अभी हाल ही में खुशियों का माहौल था। जनवरी 2027 में उनकी शादी तय थी और परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं, जब संजय तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटे।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा रखा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को 15-15 किलो की पांच बोरियां मिलीं, जिनमें करीब 75 किलो विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। इसी दौरान उसे नष्ट करते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें चारों जवानों ने अपनी जान गंवा दी।
संजय एक साधारण परिवार से थे। उनके पिता गांव में साइकिल की छोटी सी दुकान चलाते हैं। बचपन से ही संजय का सपना वर्दी पहनकर देश सेवा करना था। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से बस्तर फाइटर्स में जगह बनाई और आखिरकार देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया।
संजय की शहादत ने पूरे गांव और प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। हर आंख नम है और हर जुबान उनके साहस और बलिदान को सलाम कर रही है।
Tags :
Iedblast
Cgupdate
Vishvanews
SaluteToBrave
RealHero
Shaheed
Martyr
Jawan
JaiHind
Rip
विज्ञापन
विज्ञापन