ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Jul 17, 2026 / Post views : 48
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरौवा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। धान की रोपाई के बाद घाघरा (सरयू) नदी किनारे हाथ-मुंह धोने गए 12 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे जबड़ों में दबोचकर नदी में खींच ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह अपने चाचा के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह नदी किनारे हाथ-मुंह धोने पहुंचा। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
देर रात मिला शव
ग्रामीणों ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद नदी से बालक का शव बरामद हुआ। बताया गया कि शव का एक पैर और पेट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों में दहशत
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, घाघरा नदी के किनारे रहने वाले लोगों में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर डर और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
Tags :
Bahraich
SaryuRiver
ForestDepartment
ChildDeath
CrocodileAttack
विज्ञापन
विज्ञापन