Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

ट्रक-ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, हाईवे पर लंबा जाम : हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, मध्यप्रदेश सीमा तक वाहनों की लगी कतार

Vishva News / Tue, Jul 14, 2026 / Post views : 39

Share:

कवर्धा - रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) पर मंगलवार दोपहर चिल्फी घाटी में ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

मोड़ पर हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रायपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक जबलपुर से चिल्फी घाटी उतर रहा था। घाटी के एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर आवागमन रुक गया।

मध्यप्रदेश सीमा तक लगा जाम

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का असर मध्यप्रदेश सीमा तक देखा गया, जिससे यात्री घंटों तक फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की।

सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिल्फी घाटी का यह हिस्सा पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह रहा है। उन्होंने इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, स्पष्ट चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था।

Tags :

KabeerdhamNews

ChilfiGhati

TruckAccident

NationalHighway

RoadSafety

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts