Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी : बोड़ला में NH-30 पर मिला अज्ञात शव, हत्या समेत सभी पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी

Vishva News / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 21

Share:

बोड़ला। नेशनल हाईवे-30 पर बंजारी मंदिर से आगे नायक ढाबा के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पहचान के लिए जुटे पुलिस अधिकारी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के कपड़ों के कॉलर पर भिलाई के एक टेलर का नाम अंकित मिला है। इसी आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसडीओपी अखिलेश कौशिक और थाना प्रभारी रूपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस चिल्फी घाट, पलक बंजारी और बोड़ला तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे मृतक की गतिविधियों और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हत्या की आशंका से इनकार नहीं

सूत्रों के अनुसार मृतक अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से घाट की ओर से आ रहा था। दोनों के बीच विवाद होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

बढ़ती घटनाओं से बढ़ी चिंता

बोड़ला-चिल्फी वनांचल क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। स्थानीय नागरिकों ने हाईवे और पर्यटन स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने तथा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

Tags :

NH30

PublicSafety

CrimeUpdate

PoliceInvestigation

CrimeNews

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts