Fri, 05 Jun
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद की दादा गिरी के चलते बीच सड़क पर कराया गया बोर खनन

पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर रेड के दौरान बवाल

पानी टैंकर ने 15 वर्षीय बच्चे को कुचला, CCTV आया सामने

संभावित नए युद्ध की तैयारी में जुटा तेहरान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 70 लाख की लूट से सनसनी

200 से ज्यादा बैंक खाते बेचकर देशभर में फैलाया ठगी का नेटवर्क, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

इंद्रावती नदी में मिला शव

सॉल्वेंट प्लांट का बॉयलर फटा, मशीन ऑपरेटर जिंदा जला, 5 मजदूर झुलसे

देर रात खनिज विभाग की दबिश, अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच, ’क्रशर प्लांट किया गया सील’

सूचना

hello php

केरल में ED टीम पर हमला, : पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर रेड के दौरान बवाल

PRAVEEN GUPTA / Wed, May 27, 2026 / Post views : 72

Share:

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के आवास पर पहुंची ED टीम पर CPI समर्थकों ने हमला कर दिया। भीड़ ने ED अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए।

12 सदस्यीय टीम ने 10 ठिकानों पर मारी रेड

जानकारी के मुताबिक ED की 12 सदस्यीय टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। उस समय विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था। रेड की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में CPI समर्थक मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बाहर निकलते समय ED टीम पर हमला

बताया जा रहा है कि कार्रवाई पूरी कर जब ED अधिकारी बाहर निकल रहे थे, तभी समर्थकों ने उनकी गाड़ियों को घेर लिया। इस दौरान पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की गई। कुछ वाहनों पर लाठियों से भी हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बेटी टी. वीणा की कंपनी पर फर्जी भुगतान का आरोप

यह पूरा मामला विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी “एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस” से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने वर्ष 2018-19 में वीणा की कंपनी को करीब 1.72 करोड़ रुपए का भुगतान किया था, लेकिन इसके बदले कोई आईटी या सॉफ्टवेयर सेवा नहीं दी गई।

इनकम टैक्स की रिपोर्ट के बाद ED ने शुरू की जांच

सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने सबसे पहले इस संदिग्ध लेनदेन पर सवाल उठाए थे। इसके बाद ED ने मामले को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते हुए PMLA के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। ED ने इस मामले में वर्ष 2024 में आधिकारिक केस दर्ज किया था।

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत

छापेमारी से एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने CMRL की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें कंपनी ने ED जांच रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद ED ने कार्रवाई तेज कर दी।

SFIO भी कर रहा मामले की जांच

ED के अलावा इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है। यह मामला केरल की राजनीति में काफी संवेदनशील माना जा रहा है और विपक्ष लगातार विजयन सरकार को घेर रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts