Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

रायपुर में दर्दनाक हादसा: : पानी टैंकर ने 15 वर्षीय बच्चे को कुचला, CCTV आया सामने

P

PRAVEEN GUPTA / Wed, May 27, 2026 / Post views : 133

Share:

रायपुर। राजधानी Raipur में तेज रफ्तार पानी टैंकर की चपेट में आने से 15 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे नाबालिग को टैंकर ने कुचल दिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

सड़क पर गिरते ही चली गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चा सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां से गुजरा और उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बच्चा कुछ सेकेंड के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन फिर अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

CCTV में दिखा संदिग्ध बाइक सवार

पुलिस को मिले CCTV फुटेज में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो। जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के तुरंत बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

सड्डू इलाके का रहने वाला था मृतक

मृतक बच्चा सड्डू के LIG सेक्टर-1 का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts