Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: तेलंगाना में 12 हजार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, 13 आरोपी दबोचे गए

Vishva News / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 29

Share:
हैदराबाद: मीरा-भयंदर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना में एक विशाल ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 32 हजार लीटर रॉ एमडी ड्रग्स बरामद किए हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। Sex scandal गिरोह में शामिल युवती गिरफ्तार, blackmail का खेल हुआ बेनकाब

13 आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की शुरुआत महज 200 ग्राम ड्रग्स की बरामदगी से हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई थी। लेकिन मामले की गहराई में जाते-जाते पुलिस को ड्रग्स निर्माण की इस बड़ी फैक्ट्री तक पहुंच मिली। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए नेटवर्क का देश और विदेशों में फैला हुआ बड़ा कनेक्शन सामने आ रहा है। बरामद की गई ड्रग्स और फैक्ट्री से मिले केमिकल्स को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई ड्रग्स माफिया के खिलाफ मीरा-भयंदर पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। CG Crime : कलयुगी बेटे का खौफनाक अपराध, मामूली विवाद में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

जुलाई में मुंबई पुलिस ने पकड़ी थी 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप

मुंबई पुलिस को जुलाई 2025 में ड्रग्स के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली थी। मुंबई पुलिस ने करीब 400 करोड़ रुपए की एक बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी थी। इस दौरान मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के मामले में ही कर्नाटक के मैसूर में भी छापेमारी की थी। मैसूर को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा था, "मैंने मैसूर कमिश्नरेट को बहुत सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही, पूरे राज्य में, अब हर एसपी को संवेदनशील बना दिया गया है, और हर कमिश्नरेट को यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी चीजें न हों।" बता दें कि देश में ड्रग्स का सिंडीकेट काफी बड़ा है। समय-समय पर पुलिस इनके खिलाफ एक्शन लेती रहती है लेकिन इनका जड़ से खात्मा बेहद जरूरी है। ड्रग्स सिंडीकेट भारत के युवाओं को टारगेट कर रहे हैं, जबकि भारत के युवा ही भारत की असली ताकत हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts