ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Jul 21, 2026 / Post views : 46
नई दिल्ली। CJP के प्रदर्शन के दौरान राजधानी दिल्ली में जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे थे, इसी दौरान कई स्थानों पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। जंतर-मंतर से कनॉट प्लेस तक स्थिति तनावपूर्ण रही।
पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस ने पार्लियामेंट थाना क्षेत्र में हिंसा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।
118 पुलिसकर्मी घायल, 70 से ज्यादा हिरासत में

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं 70 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।
अभिजीत दीपके का बयान
प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए समर्थकों से माफी मांगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया और कहा कि वे अपने समर्थकों की बेहतर सुरक्षा नहीं कर सके।
Tags :
PoliticalNews
Violence
JantarMantar
Protest
DelhiNews
विज्ञापन
विज्ञापन