Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर भारत में बनेगी सड़क, जानिए किस राज्य सरकार ने लिया है निर्णय और क्या है पूरा मामला

Vishva News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 14

Share:
Donald Trump: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राजधानी हैदराबाद में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। इसमें उन्होंने शहर में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास से गुजरने वाली रोड का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखने का ऐलान किया है। इसके अलावा एक सड़क का नाम भारत के दिग्गज उद्योगपति दिवंगत रतन टाटा के नाम पर भी रखा जाएगा। राज्य सरकार के मुताबिक इस फैसले के बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है। जल्दी ही विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखकर इसके बारे में सूचित किया जाएगा। नक्सलियों को बड़ा झटका: 1 करोड़ का इनामी मज्जी गिरोह समेत सरेंडर, महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर
इस पूरे मामले पर राज्य सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कई और बदलावों का भी ऐलान किया गया। इसमें गूगल और गूगल मैप्स के योगदान का सम्मान करने के लिए हैदराबाद के फाइनेंशियर डिस्ट्रिक्ट की एक प्रमुख सड़क का नाम गूगल स्ट्रीट रखा जाएगा। यह सड़क गूगल के उस आगामी कैंपस के पास होगी, जो कि अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा हेडक्वार्टर बनने जा रहा है।
इसके अलावा आईटी सेक्टर की मुख्य कंपनी विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट को भी शहर की भौगोलिक संरचना में पहचान दी जाएगी। विज्ञप्ति के मुताबिक शहर में विप्रो जंक्शन और माइक्रोसॉफ्ट रोड को स्थापित किया जाएगा। IAS Cadre Allocation 2024: छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारियों का तोहफा, जानें किसे मिला कौन सा राज्य
गौरतलब है कि इस प्रयोग की शुरुआत की घोषणा इस वर्ष की शुरुआत में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कर दी थी। दिल्ली में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम में अपनी बात रखते हुए उन्होंने हैदराबाद की प्रमुख सड़कों के नाम वैश्विक कंपनियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया था।राज्य सरकार का यह अनूठा प्रयास वैश्विक कंपनियों का ध्यान आकर्षण करने का कारण बन सकता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts