Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: हमले के बाद CM Rekha Gupta की पहली जनसुनवाई, मुख्यमंत्री आवास से सामने आया VIDEO

Vishva News / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 39

Share:
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हमले के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई की। 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान राजेश खिमजी नामक व्यक्ति ने उन पर हमला किया था। उसके बाद से जनसुनवाई कार्यक्रम नहीं हो रहा था। सीएम की जनसुनवाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएम की सुरक्षा व्यवस्था भी दिखाई दे रही है। सुनवाई के लिए आने वाली जनता एक निश्चित दूरी पर खड़े रहकर सीएम को अपनी परेशानी बताती दिख रही है। इस दौरान सीएम की सुरक्षा में लगे गार्ड भी अलर्ड मोड में नजर आए। सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को भेजा बाढ़ का अलर्ट https://twitter.com/i/status/1963069712545567144

सीएम रेखा गुप्ता के साथ क्या घटना घटी थी?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि हमलावर ने रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारे और उनके बाल खींचे। इस घटना से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने हमला करने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर की पहचान राजेश भाई खिमजी के रूप में हुई थी। वह मूल रूप से राजकोट का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 41 साल है। पुलिस ने इस शख्स की जानकारी निकालने के लिए गुजरात पुलिस से संपर्क किया था। CG में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बेकाबू बोलेरो ने ग्रामीणों को कुचला.. 3 की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल इस घटना के सामने आने के बाद से सीएम आवास पर मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई नहीं की थी। आज पहली बार CM रेखा गुप्ता ने हमले के बाद मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान सीएम की सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट नजर आई। हालांकि हमले के बाद से बंद जनसुनवाई दोबारा शुरू होने से जनता ने राहत की सांस ली है। बता दें कि रेखा गुप्ता को बीजेपी की तेज तर्रार नेता माना जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया और राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। वह अपने बयानों की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts