Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: ट्रंप की साउथ कोरिया यात्रा के बीच नॉर्थ कोरिया की ताकत का प्रदर्शन, क्रूज मिसाइल टेस्ट में हासिल की बड़ी सफलता

Vishva News / Wed, Oct 29, 2025 / Post views : 34

Share:
उत्तर कोरिया ने बुधवार को कहा कि समुद्र से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का उसका हालिया परीक्षण सफल रहा। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया की बढ़ती सैन्य क्षमताओं का एक और प्रदर्शन माना जा रहा है। उत्तर कोरिया की ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि मंगलवार को दागी गई मिसाइलों ने पश्चिमी जल क्षेत्र में लक्ष्यों पर सटीक प्रहार करने से पहले 2 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी। समाचार एजेंसी ने अपनी खबरों में कहा कि ये हथियार देश की परमाणु-सशस्त्र सेना के परिचालन क्षेत्र को और विस्तार देंगे। SIR 2.0 अभियान: वोटर लिस्ट से कहीं न कट जाए आपका नाम, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

'तैयार हैं अमेरिका और दक्षिण कोरिया'

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने बताया कि सेना ने उत्तर कोरिया की परीक्षण संबंधी तैयारी का पता लगा लिया था और मिसाइलें मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे दागी गईं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया दोनों देश मिलकर उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे के खिलाफ ‘प्रभावी जवाबी कार्रवाई’ के लिए तैयार हैं।

Gold and Silver Price Today: सोने की चमक फिर बढ़ी, रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचे दाम; चांदी ने भी दिखाई रफ्तार

ट्रंप ने क्या कहा?

उत्तर कोरिया की ओर से हथियारों के परीक्षण की खबर तब सामने आई है जब ट्रंप और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच ग्योंगजू में होने वाली बैठक की तैयारी चल रही थी, जहां एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) की बैठकें आयोजित हो रही हैं। जापान से दक्षिण कोरिया के लिए ‘एयर फोर्स वन’ विमान में उड़ान भरते हुए पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने उत्तर कोरिया के इन परीक्षणों को कोई खास तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘वह (किम जोंग उन) तो दशकों से मिसाइलें दागते आ रहे हैं।’’ ट्रंप ने दोहराया कि वो अब भी किम से मुलाकात करना चाहते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts