Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Anmol Bishnoi: अमेरिका से भारत वापस लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई, जानें किस मामले में थी उसे तलाश

Vishva News / Wed, Nov 19, 2025 / Post views : 22

Share:
Anmol Bishnoi : अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। अनमोल की कई गंभीर मामलों में पुलिस को तलाश थी। अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने की कोशिशों में जुट गई थीं। अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। उसे अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता था लेकिन अक्सर उसका अमेरिका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई थी। VIDEO: जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट, राख का गुबार 14,400 फीट तक फैला, कई प्रान्तों में चेतावनी

अनमोल बिश्नोई कौन है?

अनमोल बिश्नोई अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। अनमोल पर मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या का आरोप है। इसके अलावा कई अन्य आपराधिक मामलों में भी अनमोल वांटेड है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना में भी कथित तौर पर उसका हाथ बताया जाता है। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।

एनआईए ने इनाम का भी किया था ऐलान

अनमोल की तलाश को लेकर एनआईए ने इनाम की भी घोषणा की थी। अक्टूबर 2024 में, NIA ने अनमोल को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया था।एनआईए ने अनमोल की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी का मामला सुर्खियों में रहा था। उसपर सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में हमलावरों को मदद करने का भी आरोप है।इन दोनों मामलों में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया। उसी समय से अनमोल की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो गई थीं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद MCD का अहम कदम, सभी 450 पार्किंग को CCTV से लैस किया जाएगा

नकली पासपोर्ट पर भारत से भागा था अनमोल

बिश्नोई अप्रैल 2022 में भानु नाम के नकली पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था। यह माना जाता रहा कि वह गोल्डी बरार और दूसरे साथियों के साथ भी संपर्क में था। अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में फरवरी महीने में हिरासत में लिया गया था। वह वहीं छिपकर भारत में लगातार आपराधिक घटनाओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था। बिश्नोई के क्रिमिनल रिकॉर्ड में 18 मामले दर्ज हैं, जो ऑर्गेनाइज्ड क्राइम में उसकी भूमिका की पुष्टि करते हैं। लेकिन यूएस इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की कार्रवाई के बाद वह उनके हत्थे चढ़ गया। अब उसे भारत वापस लाया जा रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts