Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Ayushman Card New Rules: आयुष्मान कार्ड से जुड़े नए नियम, अब ये काम न किया तो रुक सकता है फ्री इलाज

Vishva News / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 41

Share:
Ayushman Card New Rules: अगर आप या आपका परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने आयुष्मान कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलावों का ऐलान किया है. अब बिना आधार e-KYC के न तो नया कार्ड बनेगा और न ही पुराने कार्डों पर इलाज की गारंटी होगी. Gold Price 4 January 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आज के सोने के भाव की स्थिति

अब e-KYC जरूरी

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है. अब BIS 2.0 (Beneficiary Identification System) नामक नई प्रणाली लागू की गई है. इसके तहत नया आयुष्मान कार्ड केवल तभी जारी किया जाएगा जब लाभार्थी का आधार-आधारित e-KYC पूरा हो जाएगा.

पकड़े कई फर्जीवाड़े

सिस्टम में हो रही धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रही है. अब तक देशभर में 61,932 आयुष्मान कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं. इनमें से 48,000 से अधिक कार्डों का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है. अगर जांच में कोई कार्ड फर्जी पाया जाता है, तो उस पर मिलने वाली मुफ्त चिकित्सा सुविधा तुरंत रोक दी जाएगी.

नए सदस्य जोड़ने पर भी लगी लगाम

पहले आयुष्मान कार्ड में परिवार के नए सदस्यों को जोड़ना काफी आसान था, लेकिन अब सरकार ने इसे काफी सीमित कर दिया है. मनमाने तरीके से अब कार्ड में नए नाम जोड़ना लगभग बंद हो गया है, जिससे केवल जरुरतमंद लोग ही इसका फायदा उठा सकें. Petrol-Diesel Price Update: 04 जनवरी 2026 – जानें आपके शहर में नए रेट

क्यों पड़ी इन बदलावों की जरूरत?

सरकार का कहना है कि कई ऐसे लोग इस योजना का लाभ उठा रहे थे जो इसके लिए एलिजिबल नहीं थे. इससे सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ रहा था और असली जरूरतमंदों तक सुविधा नही पहुंच पा रही थी. फर्जीवाड़े को रोकने और सिस्टम को साफ बनाने के लिए ही ये कड़े कदम उठाए गए हैं. अगर आपका कार्ड आधार से लिंक नहीं है या आपकी जानकारी गलत पाई जाती है, तो आपको अस्पताल में इलाज के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. समय रहते अपना e-KYC स्टेटस जरूर चेक कर लें.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts