Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश में जेम्स के कॉन्सर्ट के दौरान भारी हंगामा, मंच पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 20 लोग हुए घायल

Vishva News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 16

Share:
Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश के फरीदपुर में लोकप्रिय गायक जेम्स के कंसर्ट में भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। भीड़ में शामिल लोगों ने ईंट और पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। यह कार्यक्रम शुक्रवार रात करीब 9 बजे होना था, तभी अचानक एक भीड़ कार्यक्रम स्थल में घुस आई और वहां मौजूद लोगों पर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे कई लोग घायल हो गए। लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अंत में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। जेम्स बांग्लादेश के गायकऔर गीतकार हैं। वह गिटार भी बजाते हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं। वे बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय हैं। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते हुए देश में गायकों और कलाकारों पर हो रहे हमलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, “सांस्कृतिक केंद्र छायानाट को जलाकर राख कर दिया गया है। उदिची (वह संगठन जिसका उद्देश्य संगीत, रंगमंच, नृत्य, कविता पाठ और लोक संस्कृति को बढ़ावा देकर धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील चेतना को पोषित करना था। भी जलकर राख हो गया है।” भारत ने चिनाब नदी पर नई परियोजना को दी मंजूरी, पाकिस्तान का सिंधु समझौते पर राग जारी

जिहादियों के डर से बांग्लादेश नहीं आ रहे कलाकार

नसरीन ने कहा कि कुछ दिन पहले उस्ताद अलाउद्दीन खान के पोते सिराज अली खान ढाका आए थे, लेकिन वे यह कहते हुए भारत लौट गए कि जब तक कलाकार, संगीत और सांस्कृतिक संस्थान सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक वे बांग्लादेश वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा, "दो दिन पहले उस्ताद राशिद खान के बेटे अरमान खान ने भी ढाका का निमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने भी स्पष्ट कर दिया था कि वे संगीत से नफरत करने वाले जिहादियों से भरे बांग्लादेश में कदम नहीं रखना चाहते।"

बांग्लादेश में कलाकारों पर हमले जारी

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद भीड़ के हमले बढ़े हैं। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार कट्टरपंथियों को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पाई है। हालांकि, यूनुस सरकार बार-बार स्थिति को नियंत्रण में रखने का दावा करती है, लेकिन कलाकारों और पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होने हैं। इन्हीं चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कट्टरपंथी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी गई थी। हादी की मौत के बाद कट्टरपंथियों के हमले बढ़ गए हैं। कोहरे से रेल यातायात ठप: तेजस, हमसफर एक्सप्रेस समेत 110 ट्रेनें लेट, यात्रियों को  करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

शेख हसीना ने यूनुस सरकार पर उठाए सवाल

हसीना और उनकी अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि यूनुस सरकार के शासन में हिंसा आम बात हो गई है। शेख हसीना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को ईमेल के जरिए एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद अराजकता कई गुना बढ़ गई है, साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा, “हिंसा एक सामान्य स्थिति बन गई है, जबकि अंतरिम सरकार या तो इसे नकारती है या इसे रोकने में असमर्थ है। ऐसी घटनाएं बांग्लादेश को आंतरिक रूप से अस्थिर करती हैं। साथ ही हमारे पड़ोसियों के साथ हमारे संबंधों को भी प्रभावित करती हैं, जो जायज चिंता के साथ देख रहे हैं। जब आप अपनी सीमाओं के भीतर बुनियादी व्यवस्था बनाए नहीं रख सकते, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपकी विश्वसनीयता ध्वस्त हो जाती है।”

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts