Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: IND vs PAK: हारिस रऊफ और साहिबजादा की शर्मनाक हरकत पर BCCI ने ICC से की शिकायत

Share:
IND vs PAK: एशिया कप 2025 में अभी तक पाकिस्तानी टीम अपने खेल से ज्यादा मैदान के अंदर कर रही ड्रामेबाजी के लिए अधिक चर्चा में बनी हुई है। भारतीय टीम के खिलाफ 21 सितंबर को दुबई के मैदान पर हुए सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान टीम के 2 खिलाड़ी साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ शर्मनाक हरकत करते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद अब बीसीसीआई ने इन दोनों प्लेयर्स को लेकर कठोर कदम उठाते हुए आईसीसी के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। CG CRIME : धारदार हथियार लहराकर बदमाश ने मचाया उत्पात, महिलाओं और लोगों को दी जान से मारने की धमकी

बीसीसीआई ने आईसीसी को ईमेल भेज दर्ज कराई शिकायत

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 21 सितंबर को मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ लगातार जहां भारतीय प्लेयर्स को उकसाने का प्रयास कर रहे थे तो वहीं बाउंड्री पर फील्डिंग करने के दौरान रऊफ ने भारतीय फैंस के कोहली-कोहली के नारे लगाने पर विमान को गिराए जाने का इशारा किया। उनकी इस घटिया हरकत को पूरे वर्ल्ड क्रिकेट ने देखा। वहीं इस मैच में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद बंदूक चलाने का इशारा करते हुए इसका जश्न मनाया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार फरहान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं 50 रन बनाने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाता, लेकिन अचानक मेरे मन में आया कि चलो आज जश्न मनाते हैं। मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे लेंगे, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है।

छत्तीसगढ़ में देर रात फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, इलाके में मची सनसनी; बस में बैठकर भागते वक्त आरोपी गिरफ्तार

अब दोनों प्लेयर्स को आईसीसी के सामने अपनी हरकतों की देनी पड़ेगी सफाई

बीसीसीआई की शिकायत के बाद हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान अगर इन आरोपों को लिखित रूप में इनकार करते हैं तो उन्हें सुनवाई के लिए आईसीसी एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है। वहीं यदि वह अपनी इन हरकतों को नियमों के अनुसार सही साबित करने में कामयाब नहीं हो पाते हैं तो उन्हें प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ सकता है। बीसीसीआई की इस शिकायत के जवाब में पीसीबी ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की शिकायत आईसीसी में की है जिसमें उन्होंने सूर्या के 14 सितंबर को हुए मुकाबले के बाद दिए बयान का जिक्र किया है। हालांकि शिकायत कमेंट के सात दिन के भीतर दर्ज किए जाने का नियम है ऐसे में आईसीसी उनकी इस शिकायत को खारिज कर सकता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें