Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: DGCA का बड़ा कदम: इंडिगो के 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड, सेफ्टी और नियमों की अनदेखी का आरोप

Vishva News / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 43

Share:
नई दिल्ली : डीजीसीए ने इंडिगो के चार अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। ये चारो अधिकारी फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरो के पद पर तैनात थे। डीजीसीए ने इन्हें सुरक्षा एवं परिचालन अनुपालन के लिए जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की है। इन अधिकारियों पर सेफ्टी और नियमों की अनदेखी का आरोप है। इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन, रिफंड और दूसरी प्रक्रियाओं पर नजर रखने के लिए डीजीसीए ने गुरुवार से एयरलाइन के मुख्यालय से निगरानी शुरू कर दी है। अब डीजीसीए के अधिकारी रोज रिपोर्ट पेश करेंगे। इंडिगो हाल ही में पायलट और क्रू मेंबर की ड्यूटी से जुड़े नियमों का पालन करने में विफल रहा था। इस वजह से कई फ्लाइट कैंसिल हुई थीं और लोगों को खासी परेशानी हुई थी। इससे टूरिज्म सेक्टर को भी करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ था। कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल

डीजीसीए के समक्ष पेश होंगे एल्बर्स

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स शुक्रवार को डीजीसीए के सामने पेश होंगे। डीजीसीए ने संयुक्त महानिदेशक संजय ब्रह्मणे, उप महानिदेशक अमित गुप्ता, वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षक कपिल मंगलिक और लोकेश रामपाल सहित चार सदस्यीय पैनल का गठन किया था, जिसे घरेलू एयरलाइन में व्यापक परिचालन व्यवधानों के मूल कारणों की पहचान करने का दायित्व सौंपा गया था। डीजीसीए कार्यालय के दो अधिकारियों, एक वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और एक उप निदेशक को इंडिगो के कॉरपोरेट कार्यालय में तैनात किया गया है ताकि घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के रद्द होने पर धन वापसी की स्थिति, समय पर प्रदर्शन, नागर विमानन आवश्यकताओं के अनुसार यात्रियों को मुआवजा एवं सामान वापसी की निगरानी की जा सके। Gold Rate Today 12 Dec: नए साल से पहले गोल्ड रेट में बढ़ोतरी, 12 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतें फिर चढ़ीं

हजारों फ्लाइट रद्द कर चुका है इंडिगो

डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी 11 घरेलू एयरपोर्ट पर इंडिगो के संचालन का आकलन करने के लिए तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। सभी नियुक्त अधिकारी अगले दो से तीन दिन में अपने-अपने हवाई अड्डों का दौरा करेंगे और अपने दौरे के 24 घंटों के भीतर नयी दिल्ली स्थित डीजीसीए के उड़ान सुरक्षा विभाग के संचालन निदेशक को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इंडिगो ने कड़े सुरक्षा नियमों की योजना बनाने में विफल रहने के कारण देशभर में पिछले सप्ताह से हजारों फ्लाइट रद्द की हैं। रद्द फ्लाइट की संख्या पांच दिसंबर को चरम पर थी और उसके बाद से इसमें कमी आई है। विमानन कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि उसका परिचालन स्थिर हो गया है और सामान्य स्तर पर लौट आया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts