Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: गुजरात ATS की बड़ी सफलता: देश में धमाकों की साजिश रच रहे 3 आतंकी दबोचे गए

Vishva News / Sun, Nov 9, 2025 / Post views : 30

Share:
गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुजरात एटीएस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हथियारों के एक्सचेंज के लिए गुजरात आए थे। इनमें से एक आंध्र प्रदेश का है और 2 यूपी के हैं। ये तीनों किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना चाहते थे। Chandrayaan 2: चंद्रयान-2 ने फिर चमकाया भारत का नाम, इसरो ने जारी किया चांद के ध्रुवीय रहस्यों का नया डेटा

गुजरात ATS का बयान सामने आया

गुजरात ATS ने बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है। गुजरात ATS ने बताया, "गुजरात एटीएस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।" Gold Rate Today: रविवार को सोना चढ़ा या उतरा? देखें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड का नया भाव

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाए आतंकी

भारत ने जब से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को अंजाम दिया है, तब से आतंकी डरे हुए हैं और छिपकर आतंकी साजिशें रच रहे हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं और आतंकियों की नापाक साजिशों को नाकाम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी शनिवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दरअसल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाब में जब सुरक्षाबलों ने फायरिंग की तो उसमें 2 आतंकी मारे गए थे। बता दें कि आतंकवाद को लेकर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है, फिर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वह लगातार किसी न किसी तरह से भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते ही रहते हैं। गनीमत है कि भारत की सुरक्षा जांबाज जवानों के हाथ में है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते रहते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts