ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Sep 8, 2025 / Post views : 30
परिवार का कहना है कि उन्होंने चंद्रग्रहण को वैज्ञानिक और तार्किक नजरिए से देखा और रोज की तरह चिकन बिरयानी एंव मछली पका रहे थे। लेकिन इस बात से कुछ धार्मिक कट्टरपंथी नाराज हो गए। कट्टरपंथियों का आरोप था कि परिवार "हेतुवादी" या "तर्कवादी" है यानी वे लोग जो धर्म और भगवान में विश्वास नहीं रखते। हमला करने वाले युवकों ने कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाए और परिवार के सदस्यों को मारा।
बताया गया कि भीड़ ने जबरन दरवाजा तोड़ा, खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए और घर के अंदर घुसकर हमला किया। महिलाओं के कपड़े फाड़े गए, पुरुषों को डंडों और लाठियों से पीटा गया। आस-पास के लोग डर से कुछ नहीं कर पाए। इस पूरी घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
Chandra Grahan 2025: 82 मिनट तक ‘ब्लड मून’, लगा सबसे लंबा चंद्र ग्रहण; जानें क्यों था खास?घटना की जानकारी मिलने के बाद लिंगराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, तब तक परिवार के कई सदस्य घायल हो चुके थे और घर को काफी नुकसान पहुंच चुका था। पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन