ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sat, Jan 24, 2026 / Post views : 23
Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर देशभक्ति से लबरेज वॉर बेस्ड फिल्म बॉर्डर 2 आखिरकार आज 23 जनवरी को रिलीज हो गई. फिल्म गणतंत्र दिवस वीक में रिलीज हुई है. बॉर्डर 2 को दर्शक और फिल्म क्रिटिक्स व एनालिस्ट का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिग्गज फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तो बॉर्डर 2 को साढ़े चार स्टार देकर इसे आउटस्टैंडिंग कहा है. यहां तक कि एक्स रिव्यू में जनता ने बॉर्डर 2 को मेगा-ब्लॉकबस्टर का टैग दे दिया है. बॉर्डर 2 का क्रेज पूरे देश में हैं और एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने कमाई के खूब झंडे गाड़े हैं. अब बात आती है बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन की, जो कि बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है. चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये से खाता खोलने जा रही है.
Chhattisgarh Teacher Bharti 2026: फरवरी में जारी होगा विज्ञापन, मंत्री बोले– इसी महीने तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रियासैकनिल्क की मानें तो बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी. अगर ऐसा होता है तो बॉर्डर 2 सनी के साथ-साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ के करियर की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बन जाएगी. आंकड़ों की मानें तो सनी बॉर्डर 2 से अपने चार दशक की सबसे कमाऊ फिल्म गदर 2 की ओपनिंग कमाई (40 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन