Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ा : अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत की ओर दागीं मिसाइलें; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भी बढ़ा तनाव

Vishva News / Thu, Jul 16, 2026 / Post views : 71

Share:

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार तड़के अमेरिका ने उत्तरी ईरान तक अपने हवाई हमलों का दायरा बढ़ाया। वहीं, नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक व्यापारी जहाज को अमेरिकी सेना ने कार्रवाई कर निष्क्रिय कर दिया। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत की दिशा में मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जबकि जॉर्डन ने अपनी ओर बढ़ रही तीन ईरानी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने का दावा किया।

पश्चिम एशिया में कई दिनों से जारी जवाबी हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव ने युद्धविराम की संभावनाओं को कमजोर कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि पूरे क्षेत्र में बड़े सैन्य संघर्ष का खतरा फिर बढ़ गया है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हालिया अमेरिकी हवाई हमलों में 35 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इनमें कितने नागरिक और कितने सैन्यकर्मी शामिल हैं।

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित 388वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री ब्रिगेड की बैरक पर हुए अमेरिकी हमले में कम से कम सात सैनिक मारे गए। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि उसने कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल प्रतिष्ठानों और रणनीतिक क्षेत्रों पर लगातार अभियान चलाया है। साथ ही खार्ग द्वीप की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को हेलफायर मिसाइल से निष्क्रिय करने की भी पुष्टि की है।

Tags :

USIranConflict

MissileAttack

GlobalConflict

DroneAttack

StraitOfHormuz

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts