Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, 10 से अधिक झुलसे

Vishva News / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 16

Share:
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा सामने आया है. जहां मजदूरों को लेकर जा रही एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई. इसमें 10 से ज्यादा मजदूर झुलस गए और दो की मौत हो गई. जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर इलाके की यह घटना है, जहां मजदूरों से भरी बस में करंट दौड़ गया. हाईटेंशन लाइन को छूने से बस में आग लग गई. हादसे में बस में सवार 10 मजदूर चपेट में आ गए. घायल श्रमिकों को गंभीर हालत में शाहपुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर हालत में 5 यात्रियों को जयपुर रेफर किया गया है. टोडी स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरों को लेकर ये बस आ रही थी. सूचना के बाद मौके पर मनोहरपुर थाना पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया. CG NEWS : राजमार्ग-30 पर ढाबे में जेल प्रहरी ने की कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो जयपुर बस हादसा जानकारी के मुताबिक, मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी. रास्ते में बस ऊपरी इलाके से गुजर रही थी और तभी 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई. इससे बस में करंट फैल गया और स्पार्किंग से आग लग गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया. सूचना पर मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से झुलसे 5 मजदूरों को जयपुर में इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. Naxal Surrender: माओवादी संगठन को तगड़ा झटका, 45 साल से सक्रिय नक्सली लीडर बंडी ने किया सरेंडर इससे पहले जैसलमेर में बड़ा बस हादसा हुआ था, जहां जोधपुर जा रही प्राइवेट बस में आग लग गई थी और 21 लोगों की मौत हो गई थी. उस बस को मोडिफाइड कराया गया था. उसके लिए इस्तेमाल फाइबर बेहद ज्वलनशील था. इस कारण उसने तेजी से आग पकड़ ली. उस बस का मेन डोर भी लॉक हो गया था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts