Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: उत्तराखंड: चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची अफरा-तफरी, राहत टीम तैनात

Vishva News / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 31

Share:

चमोली: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है। यहां बदरीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से एक बड़ा ग्लेशियर टूटा है। कंचन गंगा नाले में ये ग्लेशियर टूटकर आया है। वहीं ग्लेशियर टूटने की वजह से आस पास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई है। स्थानीय लोग टूटा ग्लेशियर देखकर सहम गए। ग्लेशियर टूटने की वजह से कंचनगंगा नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया है। हालांकि अभी तक किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

रेलवे स्टेशन और किराए के मकान में चल रहा था जुआरियों का खेल, पुलिस ने पकड़े 17 आरोपी, भारी रकम जब्त

नहीं हुआ कोई नुकसान

दरअसल, पूरा मामला उत्तराखंड के चमोली जिले का है। यहां बदरीनाथ के पास कुबेर भंडार ग्लेशियर से शुक्रवार सुबह हिमस्खलन हुआ, जो कंचनगंगा नदी के ऊपरी इलाके तक पहुंच गया। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि यह हिमस्खलन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से कई सौ मीटर ऊपर ही खत्म हो गया और इससे किसी भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि यह इस इलाके में होने वाली एक सामान्य प्राकृतिक घटना है। रायपुर साइबर पुलिस की चेतावनी: डिजिटल दुनिया में सतर्क और जिम्मेदार रहें

जोर की आवाज से आया नीचे

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कुबेर भंडार ग्लेशियर से एक हिस्सा जोर की आवाज के साथ नीचे आया। उन्होंने बताया कि तेज आवाज और ग्लेशियर के बहने के दृश्य से वहां मौजूद श्रद्धालु भी रोमांचित हो उठे। माणा गांव के पूर्व प्रधान पिताम्बर सिंह मोल्फा ने कहा कि ऊपरी हिमालय क्षेत्र में बर्फीली चोटियों से हिमस्खलन एक सामान्य बात है। मोल्फा ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर के पिघल कर टूटने की घटनाएं होती रहती हैं और तीर्थयात्री भी इनके साक्षी बनते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts