Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Congress-BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हुई झड़प.. राहुल की रैली में PM Modi के अपमान पर पटना में घमासान

Vishva News / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 49

Share:
Patna News: पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठिया चलाई। बीजेपी का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने की कोशिश की और पत्थरबाजी की। बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भिड़ गए। Satya Rani Chadha : बेटी की दहेज हत्या के बाद सत्य रानी चड्ढा बनीं दहेज विरोधी आंदोलन की आवाज

प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते... हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।

बीजेपी नेता का दावा कई लोगों के सिर फूटे

बीजेपी विधायक अरुण कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पत्थरबाजी में कई कार्यकर्ताओं के सिर फूट गए हैं। बीजेपी नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। Vyapam Recruitment: अपेक्स बैंक में भर्ती के लिए 7 सितंबर को होगी परीक्षा

कांग्रेस बोली- बीजेपी को मिलेगा जवाब

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. आशुतोष ने कहा कि इसका करारा जवाब दिया जाएगा... यह सब सरकार की संलिप्तता से हो रहा है। नीतीश कुमार जो काम करवा रहे हैं वह पूरी तरह गलत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। मौके पर वाटर कैनन की गाड़ी भी आ गई है। CM विष्णुदेव साय का आरोप: “ओबीसी समाज से आते हैं मोदी, इसलिए कांग्रेस करती है उनका अपमान”

पीएम मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार

वहीं, बिहार पुलिस ने शुक्रवार को दरभंगा में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाले रफीक उर्फ ​​राजा को गिरफ्तार कर लिया। राजा के खिलाफ गुरुवार को दरभंगा के सिमरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। दरभंगा में बुधवार को कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां को गाली दिया था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts