Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Cough Syrup New Rule: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, जानें क्‍यों उठाया यह कदम

Vishva News / Sat, Nov 29, 2025 / Post views : 36

Share:

Cough Syrup New Rule: मध्‍य प्रदेश में पिछले दिनों कफ सिरप पीने से कई बच्‍चों की मौतों के मामले सामने आए थे. इन मामलों के बाद प्रदेश के साथ ही देश भर में हड़कंप मच गया था. अब इन मामलों को केंद्र सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है और इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत अब देश भर के दवा विक्रेता बिना डॉक्‍टर के प्रिस्क्रिप्‍शन के कफ सिरप नहीं बेच सकेंगे.

साइक्लोन Ditwah श्रीलंका में तबाही के बाद भारत की ओर, 5 राज्यों में IMD ने रेड-ऑरेंज अलर्ट किया जारी

सरकार की शीर्ष नियामक औषध परामर्श समिति ने अपनी 67वीं बैठक में कफ‍ सिरप की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह फैसला किया है, जिसके बाद अब देश भर में आसानी से कफ सिरप उपलब्‍ध नहीं होगा. सरकार का लक्ष्‍य है कि लोग ओवर द काउंटर की जगह डॉक्‍टर के प्रिस्क्रिप्‍शन से दवा लें. अब तक ज्यादातर कफ सिरप ओवर द काउंटर बेचे जा रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार के नए फैसले के बाद अब इस पर लगाम लग सकेगी. सरकार की शीर्ष नियामक औषध परामर्श समिति ने 67वीं बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है. इसके तहत अब कफ सिरप को उन दवाओं की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है, जिन्‍हें ओवर द काउंटर बेचा जा सकता है.

CG में गजराज का आतंक जारी… सो रहे दंपति पर हमला, दोनों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप

केंद्र ने इसलिए उठाया यह कदम

देश और देश के बाहर कफ सिरप पीने के बाद पिछले दिनों बच्‍चों की मौतों के कई मामले सामने आए थे. बच्‍चों की मौतों के साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत की छवि भी खराब हो रही थी, जिसके मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है. साथ ही सरकार की कोशिश है कि लोग दवा विक्रेताओं से सीधे दवा न खरीदें और डॉक्‍टर के प्रिस्क्रिप्‍शन के आधार पर ही दवा लें. इसके कई फायदे हैं. एक तो दवाओं के नशे के लिए इस्‍तेमाल पर रोक लगेगी.

दूसरी ओर डॉक्‍टर के प्रिस्क्रिप्‍शन के बिना कई बार लोग बिना किसी जरूरत के धड़ल्‍ले से एंटीबायोटिक्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं. इसके कारण एंटीबायोटिक्‍स असर नहीं करती है और शरीर में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया एंटीबायोटिक दवाओं पर प्रतिक्रिया करना बंद कर देते हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts