Sat, 01 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Delhi Cloud Seeding Updates: दिल्ली में नहीं बरसे बादल, क्लाउड सीडिंग मिशन क्यों रह गया अधूरा; IIT डायरेक्टर ने बताई वजह

Vishva News / Wed, Oct 29, 2025 / Post views : 16

Share:
Delhi Cloud Seeding Updates: दिल्ली में मंगलवार को क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश का प्रयास विफल रहा। ​नमी कम रहने के कारण बारिश खुलकर नहीं हो सकी। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक बुधवार को एक बार फिर कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास करेंगे। इसके लिए उपकरण युक्त विशेष विमान को दिल्ली में ही रोका गया है। आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग के माध्यम से बारिश कराने के प्रयास "पूरी तरह सफल नहीं" रहे, क्योंकि बादलों में नमी की मात्रा कम थी और यह प्रक्रिया प्रदूषण की समस्या के लिए कोई जादुई गोली नहीं है, बल्कि एक एसओएस समाधान है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कृत्रिम बारिश के लिए 50% नमी आवश्यक है, लेकिन मंगलवार को सिर्फ 20 फीसदी नमी ही मिली। Cyclone Montha Update: आंध्र तट पर तबाही मचाकर अब ओडिशा-बंगाल की ओर बढ़ा मोंथा, भारी बारिश-तेज हवाओं का रेड अलर्ट; 52 फ्लाइट्स और 120 ट्रेनें रद्द अधिकारियों ने बताया कि क्लाउड सीडिंग का परीक्षण, बिगड़ती वायु गुणवत्ता में सुधार की दिल्ली सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, इसे लेकर पिछले हफ्ते बुराड़ी के आसमान में भी विमान ने एक परीक्षण उड़ान भरी थी। परीक्षण के दौरान, विमान से कृत्रिम वर्षा कराने वाले 'सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड यौगिकों' की सीमित मात्रा का छिड़काव किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, बारिश वाले बादलों का निर्माण करने के लिए हवा में कम से कम 50 प्रतिशत नमी होनी चाहिए लेकिन नमी 20 प्रतिशत से भी कम होने की वजह से बारिश नहीं हुई। ED Raid in CG : छत्तीसगढ़ में  ईडी ने कई कारोबारियों के ठिकानों पर मारे छापे, 10 गाड़ियों के काफिले में पहुंची टीम मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग के दो परीक्षण किए। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहले परीक्षण के तहत विमान से आठ झोकों में रसायनों का छिड़काव किया गया। उस वक्त बादलों में 15 से 20 प्रतिशत आर्द्रता थी। रसायनों के छिड़काव की प्रक्रिया 17 से 18 मिनट तक चली।  आगे अगर परीक्षण सफल रहे तो फरवरी तक इसे लेकर पूरी योजना तैयार करेंगे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts